मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आचार्य श्री 108 विनम्र सागर जी का आशीर्वाद लिया और साथ पद विहार किया

भोपाल ! (देवपुरी वंदना ) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज वी.आई.पी. मार्ग भोपाल में आचार्य श्री 108विनम्र सागर जी के भोपाल आगमन पर उनका स्वागत किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने साथ में चल रहे सभी मुनियों से भी आशीर्वाद प्राप्त किया। छिंदवाड़ा प्रवास से लौटते हुए राजकीय विमानतल से मुख्यमंत्री निवास जाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव की नजर वीआईपी मार्ग से पद बिहार कर जा रहे जैन मुनियों के दल पर पड़ी और उन्होंने वाहनों का काफिला रुकवा कर सभी का स्वागत किया। आचार्य श्री ललितपुर (उत्तर प्रदेश) से ससंघ पधारे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल आगमन पर आचार्य ससंघ के साथ पद विहार भी किया।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like