17-18 मई को रामनाथ जी कोविन्द (पूर्व राष्ट्रपति‌) अयोध्या के जैन तीर्थ पर

अयोध्या ! उत्तर प्रदेश की पुण्य धरा, प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव की जन्म भूमि जैन तीर्थ, शाश्वत तीर्थ अयोध्या के दर्शनार्थ पूज्य गणिनीप्रमुख श्री 105 ज्ञानमती माताजी के सान्निध्य में माननीय श्री रामनाथ जी कोविन्द (पूर्व राष्ट्रपति-भारत गणतंत्र) के सपरिवार आगमन पर हार्दिक अभिनंदन। आगमन 17 मई 2024, मध्यान्ह 3:35 बजे एवं जैन तीर्थ पर दो दिवसीय ‌प्रवास -17 व 18 मई 2024 को रहेगा। सभी को विदित है कि ‌अयोध्या में भगवान आदिनाथ के अलावा भगवान अजितनाथ, अभिनंदननाथ, सुमतिनाथ और अनंतनाथ का भी जन्म हुआ था। जैन धर्म के सभी 24 तीर्थंकरों का जन्म भगवान श्रीराम के इक्ष्वाकु वंश से माना जाता है। इसमें पांच तीर्थंकर का जन्म अयोध्या में हुआ था। चक्रवर्ती सम्राट भरत ने यही से संपूर्ण भारत पर राज्य किया था और उन्हीं के नाम से यह देश जाना गया। प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव का जन्म अयोध्या में चैत्रबदी आठ को हुआ था। दूसरे तीर्थंकर अजितनाथ का जन्म माघ शुदी आठ को हुआ था। चौथे तीर्थंकर अभिनंदन स्वामी का जन्म अयोध्या में माघ शुदी दो हुआ था। पांचवें तीर्थंकर सुमतिनाथ का जन्म अयोध्या में वैशाखसुदी आठ को हुआ था। 14वें तीर्थंकर अनंतनाथ का जन्म अयोध्या में वैशाख बदी 13 को हुआ था।

You might also like

Comments are closed.