आज सांसद नवीन जैन मुरैना जैन मंदिर के पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे

मुरैना ! राज्यसभा सांसद नवीन जैन के आज मुरेना आगमन पर जैन समाज मुरेना द्वारा उनका भव्य स्वागत सम्मान किया जायेगा।
श्री यंग दिगम्बर जैन फाउंडेसन के महामंत्री रमाशंकर नायक द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के पश्चात नवीन जैन का प्रथमवार मुरेना आगमन हो रहा है। उनके प्रथम नगरागमन पर सकल जैन समाज द्वारा भव्य सम्मान किया जायेगा। इस दौरान सांसद नवीन जैन साधर्मी बंधुऔ से सम्बाद एवं चर्चा भी करेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा जैन मंदिर कमेटी मुरेना के नव निर्वाचित प्रवंधकारिणी को सांसद नवीन जैन शपथ ग्रहण कराएंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अथिति अम्बाह नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जिनेश जैन एवं अध्यक्षता राजेंद्र भंडारी अध्यक्ष टिकटोली होगे।
ज्ञान सागर सेवा सदन मुरेना में शाम 8 बजे आयोजित कार्यक्रम में समाज के गणमान्य श्रेष्ठी वर्ग के साथ-साथ महिलाए एवं युवा साथी भी बहुतायत संख्या में उपस्थित रहेंगे। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर कमेटी मुरेना ने सभी बंधुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

You might also like

Comments are closed.