पुतला जलाना तो ठीक जिंदा जलना भी स्वीकार आस्था के साथ खिलवाड़ स्वीकार नहीं – ‌ संजय जैन अध्यक्ष विश्व जैन संगठन

नई दिल्ली ! ( देवपुरी वऺदना ) झारखण्ड के कनारी पंचायत में विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष का पुतला जलाने के समाचार पर संगठन के अध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि पुतला जलाओ या हमें जिंदा जलवा दो लेकिन पूर्व सांसद सालखन मुर्मू द्वारा अगामी लोकसभा और झारखण्ड विधानसभा चुनाव से पूर्व ओछी राजनीति के लिए सभी की आस्था श्रद्धा का केंद्र के प्रतीक पवित्र पावन श्री पारसनाथ पर्वतराज पर स्तिथ मंदिरों को तोड़ने की धमकी देकर धर्मपरायण झारखण्डवासियों की धार्मिक भावनाएं को भड़काना देश, धर्म और समाज विरोधी है जिसकी निंदा भारत की सभी प्रमुख राजनैतिक पार्टियों के साथ सम्पूर्ण देश कर रहा है लोकतंत्र में सरकार से अपनी मांग करना सभी का अधिकार है लेकिन किसी धर्म विशेष के पूज्य धार्मिक स्थल को राजनैतिक स्वार्थ पूर्ति के लिए तोड़ने की धमकी देकर वर्षो से प्रेमपूर्वक साथ रहते आये दो समुदायों को आपस में लड़वाना चिंतनीय, अनुचित और लोकतंत्र में दंडनीय है। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने भी पूर्व सांसद मुर्मू द्वारा मंदिर तोड़ने की धमकी को अनुचित मानते हुए पुलिस अधीक्षक धनबाद को FIR दर्ज कर आयोग को विस्तृत रिपोर्ट देने के लिए 15 फरवरी 2023 को पत्र क्र. J/DL/116/00028/2023 जारी किया है।
संजय जैन ने कहा कि संगठन द्वारा पारसनाथ पर्वतराज के पर्यावरण संरक्षण और पवित्रता की मांग की थी जिसके लिए केंद्र व झारखंड सरकार से मांग की गयी थी, जिसके सभी प्रमाणिक कागजात उपलब्ध है लेकिन पूर्व सांसद मुर्मू द्वारा चुनाव से पूर्व प्रेस वार्ता कर मीडिया का दुरूपयोग कर भ्रामक व गलत प्रचार किया जा रहा है जिसकी सत्यता जल्द सभी के सामने आएगी क्योकि झूठ अधिक दिन नहीं टिकता।
उन्होंने केंद्र सरकार व झारखण्ड सरकार से त्वरित संज्ञान लेकर राजनैतिक स्वार्थ पूर्ति के लिए पूर्व सांसद मुर्मू पर आवश्यक धाराओं में मुकदमे के साथ रासुका क़ानून के तहत कार्यवाही कर अल्पसंख्यक शांतिप्रिय जैन समाज के न्याय करने की मांग की।
🎙️आकाश जैन, मीडिया प्रभारी
मो: 9015888028
धर्म नही सिखाता आपस में बेर रखना, ऐसे राजनेता ही समाज मे जहर घोलने का काम कर रहे है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like