अयोध्या में 30 अप्रैल से पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव एवं महा मस्तकाभिषेक
इंदौर ! (देवपुरी वंदना) अनादिकाल से जहां अनंत तीर्थंकरों ने जन्म लिया और वर्तमान में भगवान ऋषभदेव आदि 5 तीर्थंकरों की जन्मभूमि हैं, ऐसे महातीर्थ अयोध्या में परम पूज्य गणिनी प्रमुख श्री 105 ज्ञानमती माताजी की प्रेरणा एवं सान्निध्य में और प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका 105 चंदनामती माताजी के मार्गदर्शन व पीठाधीश स्वस्ति श्री रवीन्द्रकीर्ति स्वामी जी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्तर पर तीस चौबीसी के 720 एवं भगवान भरत, बाहुबली, ऋषभसेन आदि 101 भगवान व 31 फुट उत्तुंग भगवान भरत के पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव दि. 30 अप्रैल से 5 मई 2023 तक एवं महामस्तकाभिषेक का आयोजन 6 एवं 7 मई को शाश्वत महातीर्थ अयोध्या में होने वाले राष्ट्रीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में इन्द्र-इन्द्राणी बनने का एवं प्रथम बार एक साथ 720 रत्नों की प्रतिमाओं के महामस्तकाभिषेक में कलश अभिषेक करने का सौभाग्य अवश्य प्राप्त करें। श्री दिगम्बर जैन अयोध्या तीर्थक्षेत्र कमेटी के अनुसार, इस पंचकल्याणक प्रतिष्ठा में गणिनी श्री 105 ज्ञानमती माताजी ससंघ के साथ ही आचार्य श्री शांतिसागर जी महाराज की परम्परा के तृतीय पट्टाचार्य आचार्य श्री 108 धर्मसागरजी महाराज के शिष्य आचार्य श्री108 विपुलसागरजी महाराज का भी सान्निध्य प्राप्त होगा !
-:आवास एवं भोजन व्यवस्था :-
पंचकल्याणक प्रतिष्ठा में सम्मिलित होने के लिए सभी इन्द्र-इन्द्राणियों कोप्रतिष्ठा से एक दिन पहले अर्थात् 29 अप्रैल से 5 मई तक आवास व्यवस्था रहेगी।महामस्तकाभिषेक में 6 मई एवं 7 मई के लिए एक दिवसीय अथवा दो दिवसीय आवास व्यवस्था रहेगी।चतुर्थ तीर्थंकर भगवान अभिनंदननाथ जन्मस्थान टॉक
अयोध्या में स्थित विभिन्न संस्थाओं के ए.सी. फ्लैट, डीलक्स फ्लैट समिति के द्वारा सशुल्क किराये पर लिए गए हैं, जिसमें सभी पात्रों को, इन्द्र-इन्द्राणियों को. .
आगन्तुक बंधुओं के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। पंचकल्याणक स्थल पर आने-जाने के लिए आटो एवं ई-रिक्शा का प्रबंध समिति के द्वारा निःशुल्क रहेगा। आवास आरक्षण हेतु रजिस्ट्रेशन शुल्क पूरे पंचकल्याणक महोत्सव के लिए ए.सी. फ्लैट के लिए2000/-रुपये प्रति फ्लैट देना है तथा पूरे पंचकल्याणक के लिए डीलक्स फ्लैट नॉन ए.सी. के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 1000/-रुपये प्रति चौदहवें तीर्थंकर भगवान अनन्तनाथ जन्मस्थान टॉक
फ्लैट देना है। उपरोक्त रजिस्ट्रेशन शुल्क के अलावा इन्द्रों से किसी भी प्रकार का फ्लैटों का किराया नहीं लिया जायेगा। महामस्तकाभिषेक हेतु आने वाले बंधुओं को प्रत्येक ए.सी. फ्लैट हेतु 1000/-
रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क तथा प्रत्येक नान ए. सी. डीलक्स फ्लैट हेतु 500/- रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क देना है। • जो दर्शनार्थी इन्द्र-इन्द्राणी एवं मस्तकाभिषेक में किसी भी प्रकार की न्यौछावर राशि नहीं दे रहे हैं, उनके लिए आवास व्यवस्था सशुल्क रहेगी।
प्रतिदिन 1000/- रुपये तथा नान ए.सी. फ्लैट प्रतिदिन 500/- रुपये शुल्क रहेगा। अपने आने की सूचना कृपया 15 दिन पूर्व अवश्य देवें।
सभी इन्द्र-इन्द्राणी के लिए एक साड़ी एवं एक धोती- दुपट्टा समिति के द्वारा प्रदान किया जायेगा। अतिरिक्त वस्त्र कृपया साथ में तीर्थ पर सशुल्क साड़ी एवं धोती दुपट्टा उपलब्ध रहेंगे। आने वाले सभी बंधुओं के लिए तथा इन्द्र-इन्द्राणियों के लिए सम्पूर्ण कार्यक्रम में
भोजन एवं स्वल्पाहार व्यवस्था निःशुल्क रहेगी।
अयोध्या आने के लिए निकटतम हवाई अड्डा लखनऊ है।
लखनऊ से अयोध्या 140 किमी.
– रेलवे स्टेशन से अयोध्या जैन मंदिर की दूरी-
गोण्डा जंक्शन (50 किमी.), बाराबंकी (100 किमी.),
अयोध्या स्टेशन (2 किमी.). अयोध्या कैण्ट स्टेशन (8 किमी.), से अयोध्या के लिए रेल सेवाएँ उपलब्ध हैं। जिन नगरों से सीधे अयोध्या ट्रेन नहीं आती है, वहाँ से उपरोक्त स्टेशनों पर उतर सकते हैं। सभी जगहों से अयोध्या के लिए बस एवं टैक्सी सुविधा उपलब्ध है।
लखनऊ (140 किमी.), प्रयाग इलाहाबाद ( 170 किमी.) दिल्ली, मुम्बई, जयपुर, इंदौर, आदि प्रमुख शहरों से सड़क वाहन से भी आ सकते हैं !
विस्तृत जानकारी के लिए
संपर्क करें :-
श्री दिगम्बर जैन अयोध्या तीर्थक्षेत्र कमेटी भगवान ऋषभदेव बड़ी मूर्ति, पो.- अयोध्या (उ.प्र.)
– हस्तिनापुर कार्यालय- दिगम्बर जैन त्रिलोक शोध संस्थान पो.जम्बूद्वीप- हस्तिनापुर (मेरठ) उ.प्र.
कार्यालय सम्पर्क – 9520554138, 9520554164, 9520554171, 9520554172