अशोकनगर “अरिहंत ग्रुप”” के अध्यक्ष पलाश जैन व मंत्री पद पर रोशील जैन मनोनीत

अशोकनगर ! जैन समाज का मूल मंत्र मैत्री भाव जगत में मेरा सब जीवो से नित्य रहे को चरितार्थ करने वाली संस्था अरिहंत ग्रुप की नवीन कार्यकारिणी मनोनीत की गई. जिसमें अध्यक्ष पद पर पलाश जैन चयनित हुए तो वही मंत्री के पद पर रोशीलजैन साथ ही तीन प्रमुख पदों को भी चयनित किया गया! जिसमें की उपाध्यक्ष के पद पर यश जैन ,महामंत्री के पद पर सम्यक जैन एवं कोषाध्यक्ष के पद को अभिषेक जैन भारत सुशोभित कर रहे हैं, यह चुनाव सर्वसम्मति से निर्विघ्न संपन्न हुआ और साथ ही शपथ लेते हुए नवीन अध्यक्ष पद को सुशोभित करने वाले पलाश जैन ने बताया कि भूत कालीन कार्यकारिणी ने जो भी कार्य किए वह अविस्मरणीय थे और उनके कार्यकाल में समाज हित के लिए अनेक कार्य प्रस्तावित रहेंगे और समय-समय पर समाज हित के कार्यों में अपनी कार्यकारिणी एवं संपूर्ण ग्रुप के साथ समाज हित के कार्य को निरंतर संलग्न रहने का वादा किया !
इस अवसर पर ग्रुप के वरिष्ठ पदाधिकारी संरक्षक वर्धमान जैन विशाल जैन सिद्धार्थ जैन मनन जैन, आर्चित कंसल, पुलकित चौधरी ,प्रतीक जैन ,अभिषेक जैन अंकित जैन ,अक्षय चौधरी, वैभव जैन एवं समस्त सदस्य आदि मौजूद रहे साथ ही समाज के वरिष्ठ जनो ने भी नई कार्यकारिणी को शुभकामना के साथ आशीर्वाद और मार्गदर्शन देने का आश्वासन दिया है!

मयंक जैन
7055566353

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.