भगवान महावीर स्वामी के 2550 वाॅ निर्वाण महोत्सव के राष्ट्रीय कार्यालय का उद्घाटन हुआ
नई दिल्ली ! ( देवपुरी वंदना ) प्रतिवर्ष दीपावली के दिन जैन धर्म में दीपमालिका सजाकर श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी का निर्वाणोत्सव मनाया जाता है। कार्तिक अमावस्या के दिन भगवान महावीर स्वामी को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। हमारे आराध्य देव 1008 भगवान महावीर 2550 वाँ निर्वाणोत्सव को राष्ट्रीय स्तर पर मनाने हेतु पूरे देश के समस्त जैन समाज के श्रावक – श्राविकाओं के साथ श्रेष्ठीगण एवं विशिष्टजनों की उपिस्थिति मैं राष्ट्रव्यापी महोत्सव होने जा रहा है। बड़े हर्ष का प्रसंग रहा कि 50 वर्ष पूर्व समग्र जैन समाज ने भारत देश में भगवान महावीर स्वामी का 2500 वॉ निर्वाण महोत्सव भारत एवं समस्त राज्यों की सरकारों के पूर्ण सहयोग से मनाया था। जिसमें जिनशासन व जैन धर्म की बहुत प्रभावना हुई थी और एकता का शंखनाद हुआ था। अब 50 वर्ष बाद पुनः यह अवसर हम सभी को एकता का परिचय देने के लिए आ रहा है। अतः वर्ष 2023-2024 हर दृष्टि से भावना समर्पण अभूतपूर्व और ऐतिहासिक सभी के सहयोग से होने वाला है।
श्वेतत्पिच्छाचार्य श्री 108 विद्यानंद जी मुनिराज के अंतेवासी पट्टशिष्य राष्ट्रगुरु परम्पराचार्य श्री 108 प्रज्ञसागर जी मुनिराज के सान्निध्य एवं प्रेरणा में हमारे अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2550 वें निर्वाण महोत्सव के राष्ट्रीय अध्यक्ष :- धर्माधिकारी डॉक्टर डी. वीरेंद्र हेगड़े ( राज्यसभा सांसद ), राष्ट्रीय मुख्य संयोजक :- श्री सत्य भूषण जैन ( 9811197000 )के आतिथ्य मे नई दिल्ली स्थित जैन मंदिर कांप्लेक्स 5, राजा बाजार कनॉट प्लेस नई दिल्ली – 110001 पर राष्ट्रीय कार्यालय का उद्घाटन समाज के श्रेष्ठीगणो के मध्य हुआ भारत देश के सभी प्रांतों में निवासरत सभी जैन बंधु राष्ट्रीय महोत्सव की जानकारी हमारे साथी सर्व श्री चक्रेश जैन 98104160503 गजराज गंगवाल 9810900009 प्रमोद जैन वर्धमान 9810035889 मनिंद्र जैन 9810043108 दीपक जैन 9990749200 संवेग लाल भाई जैन 9825069179 किशोर कोचर जैन 9350074000 विपिन जैन कॉस्को 9810093468 ललित नाहटा जैन 7200072000 विक्रम जैन 9810091827 आनंद मल छजलानी जैन 9841030035 सुभाष ओसवाल जैन 9810045440 रमेश भंडारी जैन9302103817 राजीव जैन एडवोकेट 9811042280 नरेश आनंद जैन 9810120057 मनसुख सेठिया जैन 9437013664 के.एल .जैन 9818093001 के .के .जैन 9818237334 सुखराज सेठिया 9811099918 के.सी .जैन 9013850001 से संपर्क कर राष्ट्रीय महोत्सव मे शामिल हो । भगवान महावीर ने दुनिया को जैन धर्म के पंचशील सिद्धांत बताए, जो है– अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह, अचौर्य (अस्तेय) ,ब्रह्मचर्य। उन्होंने अनेकांतवाद, स्यादवाद और अपरिग्रह जैसे अद्भुत सिद्धान्त दिए। उन्हीं के सिद्धांतों को प्रतिपादित करते हुए महोत्सव तक दुनिया भर में एक रथ भ्रमण कर रहा है। और अधिक विस्तृत जानकारी के लिए राष्ट्रीय कार्यालय पर भी आप संपर्क कर सकते हैं । जैन मंदिर कांप्लेक्स 5, राजा बाजार कनॉट प्लेस नई दिल्ली – 110001 मो .9643865634 मो. 70113957716