भगवान महावीर स्वामी के 2550 वे निर्वाण महोत्सव के राष्ट्रीय कार्यालय का 14 दिसंबर 2022 को उद्घाटन

दिल्ली ! ( देवपुरी वंदना ) प्रतिवर्ष दीपावली के दिन जैन धर्म में दीपमालिका सजाकर श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी का निर्वाणोत्सव मनाया जाता है। कार्तिक अमावस्या के दिन भगवान महावीर स्वामी को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी।
हमारे आराध्य देव 1008 भगवान महावीर 2550 वाँ निर्वाणोत्सव को राष्ट्रीय स्तर पर मनाने हेतु समस्त जैन समाज के श्रेष्ठीगण एवं विशिष्टजनों की उपिस्थिति मैं संकल्प समारोह होने जा रहा है।
बड़े हर्ष का प्रसंग रहा कि 50 वर्ष पूर्व समग्र जैन समाज ने भारत देश में भगवान महावीर स्वामी का 2500 वॉ निर्वाण महोत्सव भारत एवं समस्त राज्यों की सरकारों के पूर्ण सहयोग से मनाया था। जिसमें जिनशासन व जैन धर्म की बहुत प्रभावना हुई थी और एकता का शंखनाद हुआ था। उसी से 50 वर्ष बाद पुनः यह अवसर हम सभी को एकता का परिचय देने के लिए आ रहा है। अतः वर्ष 2023-2024 हर दृष्टि से भावना समर्पण अभूतपूर्व और ऐतिहासिक सभी के सहयोग से होने वाला है।
श्वेतत्पिच्छाचार्य श्री 108 विद्यानंद जी मुनिराज के अंतेवासी पट्टशिष्य राष्ट्रगुरु परम्पराचार्य श्री 108 प्रज्ञसागर जी मुनिराज के सान्निध्य एवं प्रेरणा में हमारे अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2550 वें निर्वाण महोत्सव के लिए समस्त समाज के श्रेष्ठीगणो के मध्य आगामी बुधवार 14 दिसंबर 2022 को प्रातः 11:00 राष्ट्रीय कार्यालय का उद्घाटन होगा ।
राष्ट्रीय कार्यालय के उद्घाटन समारोह की रूपरेखा में मुख्य गणमान्य उपस्थित रहे जिसमें सर्व
श्री चक्रेश जैन ,श्री गजराज जैन गंगवाल (संयोजक) ,श्री सुभाष ओसवाल (संयोजक) ,श्री सुखराज सेठिया ,श्री सुभाष जैन जज ,श्री मनींद्र जैन ,श्री राजीव जैन ,श्री नरेश आनंद जैन ,श्री राजीव जैन ,श्री प्रमोद जैन श्री रवि जैन ,श्री जे .के .जैन
श्री हेमचंद जैन ,श्री पवन जैन गोधा , श्री शरदराज कासलीवाल
श्री जिनेन्द्र जैन नरपतिया
श्री अरविंद जैन ,श्री अमित जैन
श्री विपुल जैन , के साथ देशभर के सभी श्रेष्ठीजनो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

राष्ट्रीय समन्वय संयोजक
स्वदेश भूषण जैन
98111197000

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.