5 दिसंबर को श्री महावीर जी मे गुल्लिका अज्जि श्राविका संघ के तत्वधान में महिलाओं द्वारा पंचामृत अभिषेक का आयोजन

राजस्थान ! ”’वह शरीर किस काम का जो अभिषेक ना करें भगवान का ”
आगामी 5 दिसंबर 2022 को राजस्थान प्रांत की पुण्य पवित्र भूमि श्री दिगंबर जैन 1008 अतिशय क्षैत्र महावीर जी जहां श्रमण संस्कृति के उन्नायक आचार्य श्री 108 वर्धमान सागर जी ससघ का चातुर्मास संपन्न हुआ! ऐसीे पुण्य धरा श्री शांति वीर नगर स्थित 31 फीट उत्तुंग श्री 1008 शांतिनाथ भगवान के पंचामृत अभिषेक करने का पुण्योदय अखिल भारतीय दिगंबर जैन गुल्लिका अज्जि श्राविका संघ को आगामी 5 दिसंबर 2022 को मिला है ! वार्षिकोत्सव के पंचामृत अभिषेक में 5 दिसंबर 2022 को सर्वप्रथम दोपहर 12:00 आचार्य निमंत्रण के बाद दोपहर 12:30 महिलाओं द्वारा पालकी यात्रा के पश्चात दोपहर 1:30 पंचामृत अभिषेक किए जाएंगे! इसी के साथ गुल्लिका अज्जि जिनाभिषेक पर्व 2023 के कैलेंडर का विमोचन होगा! आयोजन समिति के अखिल भारतीय दिगंबर जैन गुल्लिका अज्जि श्राविका संघ ने देश के सभी प्रांतों में निवासरत अपनी सभी महिला सखियों से वार्षिकोत्सव में पधार कर पुण्य लाभ लेने का आह्वान किया है!

विस्तृत जानकारी के लिए शांति वीर नगर अतिशय क्षेत्र श्री महावीरजी मोबाइल नंबर 7357355065 पर संपर्क कर अपनी उपस्थिति की जानकारी दें!

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.