हंसमुख गांधी होंगे ऐतिहासिक होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के अध्यक्ष

इंदौर! आगामी दिनांक 30 नवंबर से 5 दिसंबर तक चमेली पार्क गोयल नगर में होने वाले श्री नेमिनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के अध्यक्ष श्री हंसमुख गांधी होंगे । अपनी कार्यकुशलता ,व लग्न से हर कार्य को सहजता से निपुण करने वाले श्री गांधी ने पंचकल्याणक महोत्सव की विशेष जानकारी देते हुए बताया कि बताया कि पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में विश्व की सबसे बड़ी 51 इंच ऊंची स्फटिक मणी की सुदर्शनीय एवं आकर्षक प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा मुनि श्री 108 आदित्य सागर जी मुनि श्री 108अप्रमित सागर जी एवं मुनि श्री 108 सहज सागर जी के सानिध्य में संपन्न होगी एवं प्रतिमा को प्रतिष्ठा होने के बाद कंचन बाग स्थित समोसरण मंदिर में विराजमान किया जाएगा जिससे समोसरण मंदिर तीर्थ स्वरूप हो जाएगा और उसे नगर में एक नए जैन तीर्थ के रूप में पहचान मिलेगी। महोत्सव समिति के सभी पदाधिकारियों ने इंदौर की क्षेत्रीय श्रावक – श्राविकाओं से इस ऐतिहासिक अद्भुत होने वाले पंचकल्याणक महा महोत्सव में अपनी सहभागिता निभाते हुए मानवी जीवन को और पूज्यशाली बनाने का आह्वान करते हुए बताया कि प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां द्रुतगति से जारी हैं और महोत्सव को लेकर इंदौर दिगंबर जैन समाज में भी काफी उत्साह है। प्रतिष्ठा के लिए आवश्यक सभी पात्रों का चयन भी हो चुका है।

राजेश जैन दद्दू
मीडिया प्रभारी

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.