विद्या पैलेस इंदौर में 21 नवंबर से श्री मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव

इंदौर ! ( देवपुरी वंदना ) “”पाषाण से परमात्मा ” तक पंचकल्याणक तीर्थंकर भगवान के गर्भ में आने से लेकर मोक्ष जाने पर्यन्त विशिष्ट समारोहों के रूप में मनुष्य व देवताओं द्वारा यथासमय मनाए जाते हैं। ये कल्याणक इनके तीर्थंकर नामक सर्वातिशायी पुण्य प्रकृति के उदय से ही होते हैं, क्योंकि सामान्य केवलियों के वह नहीं होते। पंचकल्याणक तीर्थंकरों के ही होते हैं।भगवान के पाँच कल्याणक गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान और मोक्ष को निमित्त बनाकर पंचकल्याणक महोत्सव मनाये जाते हैं। जो पंचकल्याणक में शामिल हो जाता है उसका कल्याणक निश्चित हो जाता है ऐसा शास्त्रों का विधान है। तीर्थंकरों के पंचकल्याणकों में शामिल होना सातिशय पुण्य के बन्ध का कारण बताया है।
वे बिरले भाग्यशाली जीव होते हैं जिन्हें अपने जीते-जी साक्षात् तीर्थंकरों के पाँचों कल्याणक देखने का सौभाग्य मिलता है।
इंदौर के पश्चिम शहर स्थित विद्या पैलेस की पुण्य धरा पर आगामी 21 नवंबर से 26 नवंबर 2022 तक क्षेत्रीय श्रावक – श्राविकाओ के पुण्यौदय के चलते श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज जी के आज्ञानुवर्ती शिष्य श्रुत सम्वेगी मुनि श्री 108 आदित्य सागर जी स॑सघ के सानिध्य में होने जा रहे पंचकल्याणक महोत्सव विश्व शांति महायज्ञ के लिए शहर ही नहीं देश में विख्यात पुलक जन चेतना मंच के संयोजन में भव्य आयोजन होने जा रहा है।
सकल दिगंबर जैन समाज, ‌ के साथ श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर विद्या पैलेस इंदौर व क्षेत्रीय स्थानीय निकटतम कॉलोनी , नगर के श्रेष्ठीजनों श्रावक -श्राविकाओ में पंचकल्याणक महोत्सव का बहुत उत्साह है!

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.