रक्तदान अमृत महोत्सव का आज से शुभारंभ

नई दिल्ली ! (देवपुरीवंदना)
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज 17 सितंबर 2022 से 1 अक्टूबर 2022 तक देशभर में रक्तदान अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है,
भारतीय समाज में रक्तदान (Blood Donation) को महादान कहा गया है। रक्तदान से आप लोगों की जिंदगी में बचा सकते हैं। यही नहीं, रक्तदान से आप स्वयं के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। मंत्रालय ने देशवासियों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की है। रक्तदान अभियान आज 17 सितंबर 2022 से शुरू हो गया है जो 1 अक्टूबर 2022 तक आयोजित किया जाएगा। माननीय प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर रक्तदान अमृत महोत्सव का हिस्सा बनने के लिए आप
देवपुरी व॑दना समाचार परिवार और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की सरल, सहज व आसान https://www.devpurivandana.com/blooddonar/become-donar.php केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की https://www.eraktkosh.in पर रजिस्टर कर सकते हैं। आप वेबसाइट पर उपलब्ध ‘रजिस्ट्रेशन फॉर्म’ में आवश्यक जानकारी दे और इस खबर को अपने सभी ग्रुपों में अपने व अपनों के लिए शेयर करें।
वैसे आपको ये भी पता होना चाहिए कि आपका रक्त किस रक्त ग्रुप वाले व्यक्ति को दिया जा सकता है।
A+ ब्लड ग्रुप वाला व्यक्ति A+ और AB+ ब्लड ग्रुप वाले लोगों को अपना डोनेट कर सकता है।
A- ब्लड ग्रुप वाला डोनर A+,य AB+, A- और AB- ब्लड ग्रुप वाले लोगों को अपना रक्त दे सकता है।
B+ ब्लड ग्रुप वाला व्यक्ति B+ और AB+ ब्लड ग्रुप वाले लोगों को अपना रक्तदान कर सकता है।
B- ब्लड ग्रुप वाला डोनर B-, B+, AB- और AB+ ब्लड ग्रुप वाले लोगों को डोनेट कर सकता है।
O+ ब्लड ग्रुप वाला व्यक्ति A+, B+, AB+ और O+ ब्लड ग्रुप वाले लोगों को रक्तदान कर सकता है।
O- ब्लड ग्रुप वाला डोनर किसी भी ब्लड ग्रुप वाले व्यक्ति को डोनेट कर सकता है।
AB+ ब्लड ग्रुप वाला व्यक्ति AB+ ब्लड ग्रुप वाले लोगों को अपना रक्तदान कर सकता है।
AB- ब्लड ग्रुप वाला डोनर AB- और AB+ ब्लड ग्रुप वाले को डोनेट कर सकता है।
कोई भी स्वस्थ वयस्क पुरुष और महिला (18-65 साल) रक्तदान कर सकते हैं। पुरुष हर 3 महीने में और महिलाएं हर 4 महीने में सुरक्षित रूप से रक्तदान कर सकती हैं।
देवपुरी वंदना समाचार परिवार
की ओर से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र कुमार दामोदर दास जी मोदी को जन्मोत्सव दिवस की बहुत-बहुत बधाई !

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.