श्री कमल बी. जैन सकारात्मक ऊर्जा के लिए   – एक चिरपरिचित नाम 

हैदराबाद ! श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा दिगंबर जैन समाज के हर जरूरतमंद परिवारों के उत्थान के लिये बहुत अच्छा कार्य कर रही है। इसी संस्था के संस्थापक ट्रस्टी और राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष हैं।

कमल बी. जैन। यह नाम आज जैन समाज के हर व्यक्ति की ज़ुबान पर है।

हाल ही में इन्हें एम एन एस मीडिया ग्रुप हिंदी दैनिक ‘मेरी दिल्ली’ ने दिल्ली श्रेष्ठी श्री सम्मान से नवाजा है। पिछले तीन साल से यह सम्मान लगातार कमल जैन जी को ही मिल रहा है।

यह अकारण नहीं है दिल्ली के बेकबारिया ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री के मालिक प्रसिद्ध उद्योगपति श्री कमल जैन जी एक जाने माने समाज सेवी हैं और अनेक संस्थाओं का दायित्व संभालते हुए बहुत ही श्रेष्ठ कार्य कर रहे हैं।

आइआइएम कोलकाता से एमबीए श्री कमल जी का स्कूल समय से ही  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ाव हो गया  और बस तभी वहां से विभिन्न दायित्वों का निर्वाह करते हुए आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा देशभर में चल रहे एकल विद्यालय प्रोजेक्ट के ये राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। एकल विद्यालय ने गांव – गांव में शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाकर निश्चित रूप से गांधी जी के सपने को साकार किया है। आज इसके देश भर में एक लाख स्कूल हैं और लगभग चालीस करोड़ भारतीयों तक इसकी पहुंच है। कमल जी बताते हैं कि पूरे देश में इसके अलग -अलग चैप्टर हैं।

एकल विद्यालय अभियान वनवासी क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को भी तराशने का काम कर रहा है जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने का मौका भी दिया जायेगा।

ये बहुत सी दूसरी संस्थाओं से भी ये जुड़े हैं। ये राजस्थान के प्रसिद्ध जैन अतिशय क्षेत्र महावीर जी के कमल मंदिर व नयी दिल्ली पश्चिम विहार दिगम्बर जैन मंदिर के मुख्य संरक्षक हैं व  सम्मेद शिखरजी के शांति सागर धाम के ट्रस्टी हैं। वहीं कमल जी दूसरे जैन मंदिरों के विकास के लिए भी  कार्य कर रहे हैं।

देश भर में चल रहे अपना घर आश्रम और रोहिणी दिल्ली के महाराजा अग्रसेन अस्पताल के भी ये संरक्षक सदस्य हैं ।

ये वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन से भी जुड़े हैं जिसके माध्यम से देश के अस्सी हजार गांवों में संस्कार परिवार केंद्र चल रहे हैं। संस्कार परिवार अभियान के अंतर्गत नक्सली इलाकों और आदिवासी क्षेत्र के बच्चों को पारिवारिक नैतिक मूल्य दिये जाते हैं।

गोपाल गौ सदन देहली और सालासर धाम विकास समिति के सदस्य के रूप में भी कमल  जी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

इस प्रकार हर वर्ग के लोगों के लिये कार्य करते हुये कमल बी जैन जी आज समाज में हर बंधु की पसंद बन गये हैं।

 

स्वाती जैन

हैदराबाद

7013153327

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.