ताश के पत्तों की तरह बिखर रही उद्धव की सेना

मुंबई (ब्यूरो)। महाराष्ट्र की सियासत में शुरू हुई उठापटक अभी भी जारी है। भले ही एकनाथ शिंदे राज्य के नए मुख्यमंत्री बन गए हों और उद्धव ठाकरे को सत्ता से बाहर होना पड़ा हो, लेकिन अभी भी वह शिवसेना के अंदर होने वाली बगावत को रोकने में नाकामयाब हो रहे हैं। विधायकों की बगावत के बाद अब पार्टी के पार्षद भी शिंदे गुट में शामिल हो रहे हैं और धीरे-धीरे उद्धव ठाकरे की सेना ताश के पत्तों की तरह बिखरती जा रही है।


दरअसल, ठाणे नगर निगम के 66 पार्षदों ने गुरुवार को एकनाथ शिंदे का समर्थन किया था। अब नवी मुंबई के 32 पार्षद भी शिंदे गुट में शामिल हो गए। इन पार्षदों ने गुरुवार को ठाणे में शिंदे से मुलाकात की थी। पार्षदों का कहना है कि वे एकनाथ शिंदे के साथ हैं। वह हमेशा हमारा फोन उठाते हैं। यहां तक कि पार्टी के मामलूी कार्यकर्ता से भी बात करते हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.