उन्मुक्त मानव सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण सुरक्षा हेतु वृक्षारोपण किया गया

 

इंदौर ! (देवपुरी वंदना) सभी को विदित है किविश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण को समर्पित एक दिन है और पर्यावरण के मुद्दों के बारे में आम लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। यह विभिन्न समाजों और समुदायों के लोगों को उत्सव में सक्रिय रूप से भाग लेने के
साथ-साथ पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों को विकसित करने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करता है।
उसी उद्देश्यों को सार्थक और
क्रियांवित करते हुए मां अहिल्या की पुण्य धरा इंदौर के पश्चिम क्षेत्र के कालानी नगर स्थित मानव सेवा को समर्पित “उन्मुक्त आनंद” मानव सेवा संस्था द्वारा अपने संस्थान में रहने वाले बच्चो व वृद्धजनो को लेकर वृक्षारोपण कर धर्म, समाज ,राष्ट्र के लिए अपने कार्य क्षेत्र को प्रगतिशील बनाते हुए सराहनीय कार्य किया सभी जानते हैं वृक्षारोपण मूल रूप से पौधों को पेड़ का रूप देने की प्रक्रिया है और इसीलिए उनका अलग-अलग स्थानों पर रोपण किया जाता है। वृक्षारोपण के पीछे का कारण ज्यादातर वनों को बढ़ावा देना, भूमिर्माण और भूमि सुधार है। वृक्षारोपण के इन उद्देश्यों में से प्रत्येक अपने स्वयं के अनूठे कारण के लिए महत्वपूर्ण है
इस अवसर अध्यक्ष व सचिव ने सभी का आभार मानते हुए धन्यवाद दिया और आगामी आयोजन की जानकारी दी सस्थान के सभी पदाधिकारियों के साथ कार्यकारणी साथियों व संस्था से जुड़े सभी सहयोगी समाज सेवी उपस्थित थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.