गणाचार्य श्री 108 विराग सागर जी के 60 वें अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में हो रहे अनेक आयोजन

 

 

चंडीगढ़ ! (देवपुरीवंदना ) राष्ट्रीय विराग मंच चण्डीगढ़,व भारतज्ञान सेवा ट्रस्ट रजि. NGO के तत्वावधान में श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर-18 पंचकुला में विधान के आयोजन के साथ साथ गौशाला में घास पानी दिया गया। यह पावन यू सुखद अवसर हमारे गणाचार्य श्री 108 विराग सागर जी के अवतरण दिवस की शुभ बेला पर आयोजित किया गया ।
भारत देश की पावन भूमि सदैव नर रत्नों की जन्म दात्री रही है,जहाँ पर तीर्थंकरों ,यतिवरो तथा महापुरुषों ने जन्म लेकर पुरुषार्थ द्वारा ,त्याग ,तपस्या के माध्यम से अपना आत्म कल्याण किया।इस श्रृंखला में आचार्य श्री 108 विराग सागर जी ने जन्म लेकर इस वसुंधरा को गोरवान्वित किया।मध्य क्षेत्र के पथरिया दमोह जिला ,म.प्र. नगर में जब सूर्य उच्च शशि पथ पर भ्रमण कर रहा था तब 2 मई 1963 के दिन श्रावक श्रेष्ठ श्री कपूर चंद जी तथा माँ श्यामा देवी के घर यह युग की महान विभूति का अवतरण हुआ,जिसका नाम रखा गया ‘अरविन्द’ बालक अरविन्द जी ने कक्षा पांचवी तक की मौलिक शिक्षा ग्राम पथरिया में ही प्राप्त की और आगे की पढाई करने हेतु सन 1974 में ग्यारह वर्ष की आयु में अपने माता पिता से दूर कटनी आये। वहां पर श्री शांति निकेतन दिग. जैन संस्था में 06 वर्ष तक धार्मिक तथा लोकिक शिक्षा ग्रहण की।लोकिक शिक्षा ग्यारहवीं तक पूर्ण की।साथ में शास्त्री की परीक्षा भी उत्तीर्ण की।इस छह वर्ष की कालावधी में अनेक साधू -संतों का समागम प्राप्त हुआ,जो भावी जीवन की नीव डालने में साधनभूत हुआ।
इस कार्य मे राष्ट्रीय विराग मंच चण्डीगढ़,भरतज्ञान सेवा ट्रस्ट NGO के उपप्रधान श्री मोहित जैन,महामंत्री श्री आकाश जैन,जॉइंट सेक्टरी-राज जुमार जैन जॉइंट सेक्टरी-श्री रवि जैन कैशियर श्री अमित जैन आदि उपस्थित रहे। स्थान-मनसा देवी पंचकुला के गौशाला में चारा वितरित किया गया‌ इस अवसर पर राष्ट्रीय विराग मच के श्री मोहित जैन ने बड़ी प्रसन्नता से कहा कि ऐसे परोपकार का कार्य हम समय समय करते रहते है और करते रहेंगे ।

मोहित जैन
महामंत्री
राष्ट्रीय विराग मंच चण्डीगढ़

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.