27 नवंबर से श्री महावीरजी में होने वाले महामस्तकाभिषेक के कलश आवंटन समिति में इंदौर के टी.के. वेद मध्य प्रदेश समन्वयक

इंदौर! ( देवपुरी वंदना ) राजस्थान प्रांत की पुण्य धरा श्री महावीरजी जहां वर्तमान युग के शासक नायक अहिंसा और अपरिग्रह का संदेश देने वाले 1008 भगवान श्री महावीर स्वामी जी की भूगर्भ से प्रकटित अतिशय कारी प्रतिमा का विगत 24 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद इस वर्ष के आगामी नवंबर माह में हमारे पुण्योदय से पुनः परम पूज्य वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री 108 वर्धमान सागर जी महाराज सस॑घ सानिध्य में महामस्तकाभिषेक के साक्षी बनते हुए मानव जीवन को साकार बनाते हुए पुनः अपने जीवन में मानव जीवन पाने के लिए अपने पुण्य प्रबल करते हुए इस अविस्मरणीय क्षणों को यादगार बनाने वाले महामस्तकाभिषेक करने के साथ-साथ पाषाण को भगवान बनाने का सफर पंच कल्याणक महामहोत्सव का सौभाग्य प्राप्त करने का अवसर हमें मिल रहा है।

जिसका हमें पुण्यलाभ लेते हुए इस महोत्सव के हर पल को अपने परिजनों व इष्ट मित्रों को भी सहभागिता के लिए प्रोत्साहित कर धर्म लाभ लेना चाहिए। 27 नवंबर से 4 दिसंबर 2022 तक दैनिक प्रातः 8:15 से सायंकाल 4:15 तक होने वाले ऐतिहासिक महा मस्तकाभिषेक जिसमें देश – विदेश के श्रावक श्रेष्ठी जनों के लिए सुविधा बनाए रखने की परंपरा के अनुसार देश के सभी प्रांतों में निवासरत श्रावक – श्राविकाओं के लिए उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर महामस्तकाभिषेक की कलश आवंटन समिति बनाई गई है। जिसके अध्यक्ष विवेक काला जयपुर मो.न. 9829066611, कार्यअध्यक्ष जमनालाल हपावत मुंबई मो.न. 9867668558 संयोजक अशोक सेठी बेंगलुरु मो.न. 9343735694 के साथ-साथ सभी प्रांतों में समन्वयक बनाए गए हैं! जिसमें देश के हृदय स्थल मध्य प्रदेश स्थित आचार्य श्री 108 वर्धमान सागर जी के जन्म स्थली सनावद शहर के निकटतम शहर इंदौर जो कि जैन समाज के आधार स्तंभ मैं निवासरत टी.के. वेद ( तेज कुमार वेद ) मो.न.94251 54777 के नाम से शासन – प्रशासन के साथ समाज में अपने कार्य के प्रति लगनशीलता के लिए पहचाने जाने वाले जो कि अभी  केंद्रीय उपाध्यक्ष भा. दि. जैन महासभा  प्रदेश अध्यक्ष भा.दि. जैन तीर्थ संरक्षिणी महासभा उपाध्यक्ष श्री महावीर ट्रस्ट इंदौर उपाध्यक्ष दि. जैन मालवा प्रान्तिक सभा बड़नगर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दि. जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन और सेवानिवृत्त  डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यिक कर विभाग  म प्र शासन मे अपनी योग्यता और कार्य करने की क्षमता को सदैव अपने जोश व जज्बे को कायम रखते हुए धर्म, समाज, राष्ट्र, के संस्कार ,संस्कृति, के रक्षार्थ सराहनीय कार्य नित्य प्रतिदिन एक सकारात्मक सोच के व्यक्तित्व श्री महावीर जी मे होने जा रहे ऐतिहासिक महामस्तकाभिषेक का मध्य प्रदेश राज्य के समन्वय के रूप में अपनी कार्यकुशलता व अनुभव से क्षेत्र के धर्म प्रेमी श्रावक गणों को अपनी सेवाएं देंगे। देवपुरी वंदन समाचार परिवार मध्य प्रदेश के समवयक श्री को बहुत-बहुत बधाई देते हुए। सभी समाज बंधुओं से निवेदन करता है कि इस पुनीत पुण्य शाली समय को लाभान्वित करते हुए धर्म लाभ लें।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like