स्वस्ति तीर्थ धाम जहाजपुर में 1 करोड़ 30 लाख की चोरी करने वाला पारस टीवी का कैमरामैन राजाराम गुर्जर आज भी जमानत पर बाहर घूम रहा है.. ?

भीलवाड़ा ! (देवपुरी वंदना ) राजस्थान प्रांत स्थित जहाजपुर स्वस्ति धाम तीर्थ क्षेत्र पर 22 मई 2025 की मध्य रात्रि में हुई 1305 ग्राम सोने व 3 किलो चांदी से निर्मित सूर्याकार भामण्डल व अन्य किमती धातु, यँत्र चोरी के मामले राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर खंडपीठ ने आरोपी पारस टीवी के कैमरामैन राजाराम उर्फ राज और बलराम को जमानत दी।
आरोपियों के अधिवक्ता दीपक कुमार पंचोली व अशोक खिलेरी ने बताया कि अभियोजन व अभियुक्त गण के पक्ष को सुनते हुए न्यायमूर्ति फरजंद अली की एकल पीठ ने यह आदेश 19 जून 2025 को पारित किया है।
दोनों आरोपी थाना जहाजपुर में दर्ज एफआईआर संख्या 164/2025 में नामजद हैं, जिसमें उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता ( बी.एन.एस.) की धारा 331(4), 305(a), 61(2)(a), और 3(5) के तहत गंभीर आरोप लगाए गए थे।
आरोपियों की ओर से पैरवी करते हुए अधिवक्ता का तर्क था कि आरोपियों के खिलाफ लगाए गए अपराध मजिस्ट्रेट न्यायालय द्वारा विचारणीय हैं और उनके खिलाफ प्रथम दृष्टया कोई सशक्त प्रमाण नहीं है ।अभियोजन पक्ष की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता ने जमानत का विरोध किया। न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और रिकॉर्ड पर उपलब्ध सामग्री का अवलोकन करने के बाद माना कि मामला लंबा चल सकता है न्यायालय ने धारा 439 के तहत जमानत याचिका स्वीकार कर ली।
और मामला रफा-दफा
क्योंकि बात पारस टीवी के कैमरामैन राजाराम गुर्जर की है
सूत्रो की जानकारी के अनुसार
जो सामान चोरी वह तो मिला है मगर कितना व किस हालत में कहां है वह जानकारी उपलब्ध नहीं है पदाधिकारी से पूछा गया तो बताया गया कि वह मंदिर में तो पहुंच गया मगर उपयोग नहीं कर पा रहे हैं
और पारस टीवी का कैमरामैन राजाराम गुर्जर तो फ्री होकर घूम रहा है क्योंकि अब अदालत में किसी शायद रफा – दफा हो गया ..?
मगर इस सच्चाई को कौन समाज के सामने जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ‌ करेगा !
जहाजपुर तीर्थ के ही पूर्व अध्यक्ष
जैन पत्रकार महासंघ के परम संरक्षक
साथ ही साथ पारस टी.वी. के राजस्थान प्रांत के डायरेक्टर
और अन्य संस्थाओं के पदाधिकारी भी एक ही व्यक्ति विशेष है !

आगे पढ़िए आरोपी राजा राम गुर्जर का साक्षात्कार और कुछ कहानी बताते हुए !

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.