परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री विश्वरतन सागर सूरीश्वर जी म.सा. की पावन निश्रा में मालवा महासंघ का 15वां अधिवेशन 2 एवं 3 अक्टूबर को नागपुर में

 

इंदौर  ! (देवपुरी वन्दना) मालवा महासंघ का 15वां राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 2 एवं 3 अक्टूबर 2026 को नागपुर में परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री विश्वरतन सागर सूरीश्वर जी म.सा. की पावन निश्रा में आयोजित होने जा रहा है।

अधिवेशन में देशभर के विभिन्न श्री संघों के प्रतिनिधि एवं समाज के प्रमुख पदाधिकारी सहभागिता करेंगे। इस अवसर पर परम पूज्य आचार्य श्री द्वारा संघ एवं समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। साथ ही जैन समाज की अनेक प्रमुख हस्तियां भी राष्ट्रीय अधिवेशन में उपस्थित रहेंगी।

50 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल होगा शामिल

जैन पत्रकार परिषद के प्रदेश संयोजक श्री दीपक दुग्गड़ के नेतृत्व में लगभग 50 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल भी अधिवेशन में सहभागिता करेगा।

मालवा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दिल सुखराज कटारिया, कार्यकारी अध्यक्ष श्री संतोष जी मेहता, संगठन प्रमुख श्री अभय जी चोपड़ा, महासचिव श्री राजेश जी मानव एवं श्री राजेंद्र जी करणपुरिया, श्री वीरेंद्र जी जैन तथा मध्यप्रदेश अधिवेशन प्रभारी श्री अनिल कुमार देसरला, आलोट सहित पदाधिकारियों ने देशभर के सभी श्री संघों एवं समाज के प्रमुखों से नागपुर पहुंचकर राष्ट्रीय अधिवेशन में सहभागी बनने की अपील की है।

अधिवेशन को लेकर जैन समाज में उत्साह का वातावरण है। आयोजकों के अनुसार यह राष्ट्रीय अधिवेशन संघ-संगठन, सामाजिक एकता एवं समाज हित के विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.