सीकर में सनावद नगर की 18 दिव्य विभूतियां संयम के मोक्ष मार्ग पर जा चुकी हैं, उसी संस्कृति परंपरा को बढ़ाते हुए मनोरमा जैन 19 वीं जैनेश्वरीदीक्षा की ओर अग्रसर ‌19 अगस्त को

सनावद। पिछले 6 दशकों में सनावद नगर से संपन्न परिवारों के पढ़े लिखे लोग भरा- पूरा परिवार छोड़, सांसारिक जीवन की व्यर्थता, चिंताओं, लाभ के प्रति समर्पण को छोड़कर, त्याग और संयम का मार्ग अपनाकर जैनेश्वरी दीक्षा धारण करके आत्म कल्याण का मार्ग चुन चुके हैं।
अब 2 प्रतिमाधारी 8 वर्षीय मनोरमा स्व.निर्मल कुमार जैन दीक्षा ग्रहण करने जा रही है। वे जैन जगत के पंचम पट्टा आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के वरद कर कमलों से श्रमण संस्कृति के त्याग और संयम के पथ पर अग्रसर होकर जैनेश्वरी दीक्षा सीकर राजस्थान में शुभ मुहूर्त में ग्रहण करेगी।
सीकर में भगवान श्री 1008 पार्श्वनाथजी  के जन्म कल्याणक एवं मुकुट सत्तमी के अवसर पर श्रावण सुदी सत्तमी को मनोरमा जैन के साथ क्षु. प्राप्ति सागर जी, क्षु.प्रतिज्ञा सागर जी, क्षुलिक्का प्रदीप्त माताजी, नवरत्न पाटनी जयपुर , शकुंतला देवी कोठिया , महावीर प्रसाद जैन वर्धमान सागर जी से अपूर्णता का नाश करने और आत्मा की शुद्धि हेतु रुप व्रतों को धारण कर जैनेश्वरी दीक्षा ग्रहण करेंगी ।*
सनावद नगर के मोक्ष मार्ग के त्यागी मोह माया के आडंबर को छोड़कर गुरु शरण में चरण वंदना कर आत्म कल्याण का मार्ग पूर्व के दशकों में अपना चुके हैं यशवंत पंचोलिया, मोतीचंद पंचोलिया, तिलोकचंद पंचोलिया, नरेंद्र कुमार पंचोलिया, सुश्री चंदना पंचोलिया, सुश्री सिद्धा पंचोलिया, श्रीचंद जैन, राजेन्द्र जैन, विजय कुमार जैन, श्रेयांस जैन, स्वतंत्र कुमार जैन, सुश्री दीप्ति जैन, श्रीमती कमला बाई पंड्या (काकीजी), सुश्री अर्चना जैन, सुश्री ऊषा जैन, श्रीमती मधुबाला सराफ ,संदेश जैन और रतनलाल पाटनी । ]
सनावद निवासी त्यागी मनोरमा जैन के दीक्षा ग्रहण करने के निश्चय पर निमाड़- मालवा के अनेक नगरों से हर्षोल्लास के साथ उनकी बिनौरी का कार्यक्रम सीकर में आयोजित कर सम्मान किया और त्याग के पथ पर अग्रसर होने की अनुमोदना की गई।
ग्रामीण कस्बे लोनारा में जन्मी, सनावद की बहू मनोरमा जैन दीक्षा ग्रहण करने के लिए दीक्षा पूर्व होने वाले अनुष्ठानों में शामिल होने के लिए सीकर  राजस्थान पहुँच चुकी है। वहां दीक्षा उपरांत गुरु के सान्निध्य में उन्हें नया नाम और नई पहचान मिलेगी। सीकर  राजस्थान में वृहद स्तर पर भव्य दीक्षा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें सनावद, पीथमपुर ,लोनारा महेश्वर, इंदौर, खरगोन सहित पूरे मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों से जैन धर्मावलंबी 19अगस्त को धर्म प्रभावना के इस मंगल सुअवसर के साक्षी बनेंगे।
सन्मति जैन काका✍🏻
मोबाइल नंबर-
98263 58393

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.