सनावद के ओजस्वी शिक्षा क्षेत्र में अपनी गहरी पेठ के वक्ता राजेंद्र जैन ” महावीर ” की आकाशवाणी इंदौर पर गूंजेगी आवाज

सनावद। नगर के शिक्षाविद एवं पर्यावरणविद, ओजस्वी वक्ता और लोकप्रिय मंच संचालक राजेन्द्र जैन ‘महावीर’ की आवाज अब आकाशवाणी इंदौर के माध्यम से श्रोताओं तक पहुंचेगी। आकाशवाणी इंदौर के ‘खेती गृहस्थी’ कार्यक्रम में 19 अगस्त को रात 7:20 से 8:00 बजे के बीच उनके विशेष वक्तव्य का प्रसारण होगा।
कार्यक्रम में राजेन्द्र जैन ‘महावीर’ भारत सरकार के ग्रीन इंडिया मिशन (हरित भारत मिशन) पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। वे पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार तथा पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा करेंगे।
रेडियो श्रोता संघ के हुकुमचंद कटारिया ने बताया कि राजेन्द्र जैन ‘महावीर’ शिक्षा, पर्यावरण एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर सक्रिय रहते हैं। अपनी प्रभावशाली वक्तृत्व शैली और मंच संचालन के लिए उनकी विशिष्ट पहचान है। विभिन्न संस्थाओं एवं मंचों द्वारा उन्हें अनेक सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। आकाशवाणी जैसे प्रतिष्ठित माध्यम पर उनका वक्तव्य प्रसारित होना सनावद के लिए गौरव का विषय है।
कार्यक्रम को आकाशवाणी इंदौर के मीडियम वेव 462.96 मीटर (648 किलोहर्ट्ज) पर सुना जा सकेगा। इसके साथ ही प्रसार भारती के News on AIR मोबाइल ऐप के माध्यम से भी श्रोता कार्यक्रम सुन सकेंगे। 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.