इंदौर उदय नगर दिगंबर जैन खंडेलवाल समाज की जैन महिला मिलन ग्रुप ने सावन उत्सव, महिलाओं ने लिया प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद
इदौर। (देवपुरी वंदना) इंदौर स्थित उदय नगर खंडेलवाल दिगंबर जैन महिला मिलन ग्रुप द्वारा सावन उत्सव का आयोजन राजशाही गार्डन में उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। सावन के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में सज-धजकर सहभागिता की और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया।
कार्यक्रम की मुख्य आयोजक सुनीता जी पाटनी रहीं। धर्मपरायण, दानवीर एवं सभी को साथ लेकर चलने वाली सुनीता पाटनी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम को आकर्षक स्वरूप दिया गया। महिलाओं के लिए सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में लकी ड्रॉ, तंबोला, सेल्फी प्वाइंट सहित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की गईं।
आयोजन मे पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में प्रतिष्ठित नाम रुचि चोविश्या जैन ने मुख्य अतिथि एवं निर्णायक के रूप में सहभागिता की। उनके साथ निर्मला जैन, शरणम पहाड़िया, प्रतिज्ञा सेठी एवं सुचिता पहाड़िया ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
आयोजन को सफल बनाने में ममता पाटोदी, मोनिका झांझरी, सोनाली काला, मीना पहाड़िया, शोभा भुज एवं मयूरी झांझरी का सहयोग रहा। कार्यक्रम में मयूरी जैन एवं अमीशी सेठी ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया तथा नम्रता अजमेरा ने संचालन किया।
सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता में नीति अजमेरा, प्रियंका पटौदी एवं कल्पना पहाड़िया ने शीर्ष तीन स्थान प्राप्त किए। विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिता में शामिल अन्य प्रतिभागियों का भी उत्साह बढ़ाया गया तथा उन्हें भविष्य में इसी तरह सक्रिय सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया गया।
सावन उत्सव में महिलाओं ने रानी लहरिया परिधान में सोलह श्रृंगार कर पारंपरिक सौंदर्य और संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। उपहारों की बौछार, स्वादिष्ट व्यंजन और मनोरंजक गतिविधियों के बीच कार्यक्रम ने सभी के लिए एक खुशनुमा एवं यादगार माहौल तैयार किया।

