परम पूज्य आचार्य श्री 108 श्रुतधर नंदी जी महाराज‌ को शाहपुर के पास शराबी बाइक चालक में टक्कर मारी

शाहपुर | (देवपुरी वंदना) हमारे आराध्य परम पूज्य आचार्य‌ श्री 108 श्रुतधर नन्दजी महाराजजी‌का विहार वर्तमान में शीरशाड के मुंबई के लिए चल रहा है। शाहपुर के पास बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। बाइक चालक ने शराब पी रखी थी। फिर भी वहां की बाइक चालक की कोई गलती नहीं बताते हुए जैन समाज परी हावी हो रहा है जागो जैन समाज जागो वरना आपके साथ भी कहीं रास्ते में होने वाले अचानक हादसों के शिकार कहीं आप न बन जाए

 

गुरुदेव का स्वास्थ्य थोड़ा अब ठीक है। पांव में हल्की चोट आई है। आप सभी से विनती है कि गुरुदेव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करे!
आचार्य श्री 108 श्रुतधरनंदी जी महाराज एक युवा दिगंबर जैन संत और बालयोगी हैं, जो अपने आध्यात्मिक प्रवचनों के लिए जाने जाते हैं
पूर्व नाम दिलीप कुमार जैन था इनका जन्म 20 जनवरी 1998 को संगा, दमोह (मध्य प्रदेश) में हुआ उनकी दीक्षा और जीवन से जुड़े मुख्य विवरण इस प्रकार हैं:
गृहस्थ जीवन: माता का नाम श्रीमती शोभा जैन और पिता का नाम श्री देवेंद्रकुमार जैन है
ब्रह्मचर्य व्रत: 2016 में कुंथुगिरि (महाराष्ट्र) में आचार्य श्री 108 कुंथु सागरजी महाराज की प्रेरणा से ब्रह्मचर्य व्रत लिया था
मुनि दीक्षा: 29 मार्च 2018 को कुंथु गिरि में आचार्य श्री 108कुंथु सागरजी महाराज द्वारा उन्हें मुनि दीक्षा प्रदान की गई आचार्य पद: उन्हें जैन संत परंपरा में युवाचार्य और आचार्य पद से अलंकृत किया गया है !

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.