जब पद की चाह थी तब 136 इंदौर दिगंबर जैन मंदिरों के अध्यक्ष, मंत्री,और पदाधिकारी नजर क्यों नहीं आए ? तब होटल के बंद कमरे में ही निर्णय लिया…अब पूरा जैन समाज याद आ रहा क्यों…?
इंदौर ! (देवपुरी वंदना)
वाह.. वाह.. इंदौर दिगंबर जैन समाज के गिने-चुने व्यक्ति विशेषो में जब पद की महत्वाकांक्षा थी तब होटल के बंद कमरे में निर्णय लिया जो आज तक जारी है तब इंदौर शहर स्थित 136 दिगंबर जैन मंदिर के अध्यक्ष मंत्री और पदाधिकारी के साथ जैन समाज नजर नहीं आए..
और जब अब एक नाम, पद, मंच, माला युक्त शक्ति प्रदर्शन का 105 दिवसीय आयोजन होने जा रहे हैं , तब अपने नाम पद की महत्वाकांक्षा को बनाए रखने के लिए दिगंबर जैन समाज तो ठीक पूरा इंदौर और पूरे भारतवर्ष का जैन समाज नजर आ रहा है
ऐसा क्यों .?

