इंदौर में श्री भारत वर्षीय दिगम्बर जैन खंडेलवाल युवा महासभा के तत्वावधान में भव्य संगीतमय भक्तामर पाठ का आयोजन हुआ

 

इंदौर । (देवपुरी !वंदना) श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन खंडेलवाल युवा महासभा इंदौर इकाई के तत्वावधान में श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर मोदी जी की नसियाजी में भव्य सगींत मय भक्तामर पाठ का आयोजन रखा गया!
सभा के प्रचार मंत्री वैभव कासलीवाल ने बड़े हर्ष के साथ बताया कि भक्तामर पाठ के प्रारंभ होने के पहले युवा महासभा के अध्यक्ष मनीष जैन, पुष्पेंद्र जैन शेलेन्द्र सोगानी , गौरव पाटोदी ने दीप प्रज्वलित किया इसके साथ-साथ बरखा पाटोदी ने जिनवाणी माँ को विराजमान किया फिर आदिनाथ भगवान के जय घोष के साथ भक्ताम्बर पाठ प्रारम्भ हुआ यह युवा महासभा द्वारा पाठ का पहला आयोजन था जिसके आयोजक गौरव बरखा पाटोदी और अंकुल – अजंलि पाटोदी सुमठा वाले परिवार के पुण्यार्जन में सम्पन हुआ.
इस संगीत मय भक्तामर पाठ को शैलेष काला और टीम द्वारा कराया गया उनके द्वारा कराई गई भक्ति पर खंडेलवाल समाज के युवाओ एवम् महिलाओ ने भक्ति की इस अवसर पर खंडेलवाल महासभा के शेखर छाबड़ा ,सनत गंगवाल, महिला महासभा से साधना दगड़े, युवा महासभा के सुनील गोधा, मनीष जैन,प्रथम गोधा, शेलेन्द्र सोगानी, कपिल सेठी, डॉ अभिषेक सेठी, सुमित सेठी
पुष्पेंद्र वेद, ऋषभ पहाड़िया, विवेक काला, प्रवीण पहाड़िया, अनुराग गोधा, अक्षय पाटनी, राहुल झांझरी, मयंक सेठी, अभिषेक बज के साथ महासभा अन्य प्रमुख पदाधिकारी एवम खंडेलवाल समाजजन सदस्य उपस्थित रहे इस पाठ के समापन पर गौरव पाटोदी ने आभार मानते हुए बड़े प्रसन्नता के साथ बताया कि आज से भक्तामर पाठ इंदौर शहर में स्थित अन्य सभी दिगंबर जैन मंदिरों में पृथक – पृथक रूप से श्री दिगंबर जैन खंडेलवाल युवा महासभा इंदौर इकाई द्वारा किया जाएगा …

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.