मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के सख्त निर्देश: जैन मुनियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

भोपाल ! (देवपुरी वंदना) दिगंबर जैन मुनियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले को मुख्यमंत्री ने बेहद गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अशोकनगर पुलिस को पूर्व डीएसपी रेखा जैन और उनके साथियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
जैन ​प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात ​विधायक अनिल जैन एवं वरिष्ठ पत्रकार रवीन्द्र जैन के नेतृत्व में दिगम्बर जैन समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि पूर्व डीएसपी रेखा जैन और उनके साथियों द्वारा पूज्य मुनिश्री 108 सुधासागर जी महाराज के विरुद्ध लगातार सोशल मीडिया पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही हैं, जिससे पूरे समाज में भारी आक्रोश है।


​अशोकनगर में FIR दर्ज, जांच शुरू ​जैन समाज की शिकायत पर अशोकनगर में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में कुछ संबंधित व्यक्तियों के नाम सामने आने के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
​भविष्य के लिए कड़ा संदेश
​मुख्यमंत्री ने पूरे मामले को गंभीरता से सुनते हुए अपने ओएसडी (OSD) राजेश हिंगणकर (IPS) के माध्यम से अशोकनगर पुलिस अधीक्षक (SP) को सीधे निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा:
“इस मामले में ऐसी सख्त और प्रभावी कार्रवाई की जाए, जो एक नजीर बने। भविष्य में कोई भी संतों, मुनियों और धार्मिक महापुरुषों के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने का दुस्साहस न कर सके।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.