633 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग कर दिगंबर जैन समाज इंदौर के अध्यक्ष का चयन करेंगे !

इंदौर! (देवपुरी वंदन ) इंदौर दिगंबर जैन सामाजिक संसद इंदौर के अध्यक्ष पद के लिए आज मतदान संपन्न हो रहा‌ है प्रारंभिक जानकारी अनुसार चुनाव में कुल 734 मतदाताओं में से 633 मत पड़े, जो लगभग 86.24 प्रतिशत मतदान है। जैन समाज के इतिहास में इसे रिकॉर्ड वोटिंग के रूप में देखा जा रहा है।

अध्यक्ष पद के लिए इस बार सीधा मुकाबला दिलीप पाटनी और आनंद गोधा के बीच रहा। बड़ी संख्या में समाजजनों ने मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

दरअसल, बीते कुछ वर्षों से जैन समाज दो धड़ों में बंटा हुआ है। हाल ही में दोनों गुटों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए विनय बाकलीवाल को बिना चुनाव अध्यक्ष बनाए जाने का निर्णय लिया गया था। इस निर्णय का एक वर्ग ने विरोध करते हुए अलग से निर्वाचन कराने की घोषणा की थी।

दिलचस्प बात यह रही कि विनय बाकलीवाल समर्थक और पूर्व अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी उसमे भी इस चुनाव में पहुंचकर मतदान किया।

फिलहाल मतदान प्रक्रिया पलासिया स्थित उदासीन आश्रम ने पूरी हो चुकी है और मतगणना व परिणाम को लेकर समाज में उत्सुकता बनी हुई है।

You might also like