15 मार्च को इंदौर दिगंबर जैन समाज (सामाजिक संसद ) के अध्यक्ष का चुनाव होगा

इंदौर। ( देवपुरी वंदना ) बहुत दिनों से रिक्त पड़े दिगंबर जैन समाज (सामाजिक संसद) इंदौर के त्रिवर्षीय अध्यक्ष पद (वर्ष 2026 से 2029) के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा मुख्य चुनाव अधिकारी नरेन्द्र कुमार जैन (वरिष्ठ अभिभाषक) ने विस्तृत चुनाव प्रक्रिया की आवश्यक जानकारी एवं समय जारी किए हैं। इसके अनुरूप 21 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इस पर आपत्तियां व सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। आपत्तियां लिखित रूप में आवश्यक दस्तावेज सहित मुख्य चुनाव कार्यालय, एस-118, यशवंत प्लाजा, इंदौर में स्वीकार की जाएंगी। साथ ही जिला न्यायालय इंदौर में मुख्य चुनाव अधिकारी की बैठक में कार्य दिवसों में भी आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकेंगी। 26 फरवरी को प्राप्त आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। इसके पश्चात 27 फरवरी को दोपहर 12:00 से सायं 4:00 बजे तक अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। नामांकन (नॉमिनेशन) आवेदन लेने एवं जमा करने की प्रक्रिया 28 फरवरी, 01 मार्च और 02 मार्च को दोपहर 12:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक संपन्न होगी। नोट के अनुसार 02 मार्च को सायं 4:30 बजे के बाद कोई भी नामांकन फार्म जमा या स्वीकार नहीं किया जाएगा। नामांकन पत्रों की जांच 03 मार्च को होगी और 05 मार्च को नाम वापसी एवं प्रत्याशियों की सूची का कार्यालय पर प्रकाशन किया जाएगा। एक से अधिक नाम आने पर आगामी रविवार 15 मार्च 2026 को उदासीन आश्रम, 56 दुकान इंदौर के पास मतदान कराया जाएगा। मतदान का समय प्रातः 11:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। मतगणना उसी दिन सायं 5:00 बजे से की जाएगी तथा इसके बाद निर्वाचित अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।
एक और जहां नाम,मंच, माला, अहम, लालच, और अपनी महत्कांक्षा के चलते अध्यक्ष पद के लिए समन्वयक चुने गए थे वही अंपायर बनने की जगह एक होटल के बंद कमरे में चंद व्यक्तियों के बीच अध्यक्ष घोषित हो जाते हैं अब देखना यह है कि मतदान के बिना निर्विरोध अध्यक्ष का चयन होता है या नहीं दिगंबर जैन समाज (सामाजिक संसद) इंदौर के त्रिवर्षीय अध्यक्ष पद (2026-2029) के चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा चुनाव संचालन टीम की भी सूची जारी की है। अनुसार चुनाव प्रक्रिया के सुचारु संचालन हेतु नरेंद्र कुमार जैन (एडवोकेट) मुख्य चुनाव अधिकारी मोबाइल नंबर 7869765663 एवं 7879938684 हैं। वहीं सहायक चुनाव अधिकारियों में डी. के. जैन (एड.) 9425054299, अभय कुमार जैन (एड.) – 9827260745, राजेंद्र कुमार बण्डी (एड.) -9827212322, वीरेन्द्र कुमार जैन (एड.) 9827289559, सुनील कुमार जैन (एड.) – 9826091532 तथा अतुल प्रकाश जैन (एड.) – 9826045963 शामिल हैं। इसके अतिरिक्त सहायक चुनाव अधिकारियों में सौरभ आर. के. जैन (एड.)-7566928450, पारस जैन (एड.) – 9713103205, शुभम जैन (एड.) -9889247940, रोहित जैन (एड.) 9039931175, अनिल कुमार समैया – 6263860294, शशांक जैन (एड.) -9907072912, अंशुल जैन 8237640645 तथा पूजा जैन (एड.) – 8239653449 को भी दायित्व सौंपा गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी की अनुपस्थिति में प्रभार अभय कुमार जैन (एड.), डी. के. जैन (एड.) तथा वीरेन्द्र कुमार जैन (एड.) में से जो भी उपलब्ध रहेंगे, उनके पास रहेगा।
