22 जुलाई 2024 को अयोध्या में श्रेया दीदी लेगी जैनेश्वरी दीक्षा

अयोध्या ! (देवपुरी वंदना ) प्रथम तीर्थंकर श्री 1008 आदिनाथ भगवान के साथ और भी हमारे आराध्य तीर्थंकरों की जन्मस्थली उत्तर प्रदेश प्रांत की पुण्य धरा अयोध्या नगरी में आगामी 22 जुलाई 2024 को “श्रेया दीदी की जैनेश्वरी दीक्षा”

27 अप्रैल 1991 को फ़िरोज़ाबाद नगर में धर्मचंद जी -सुलोचना जी के यहां श्रेया दीदी का जन्म हुआ था। आपके तीन बहनें और एक भाई है । बचपन से ही आप हंसमुख स्वभाव की होनहार बालिका थी। आपने एम.कॉम तक की पढ़ाई की। आप प्रज्ञा श्रमण मुनि अमित सागर जी महाराज के दर्शन कर उनसे बहुत प्रभावित हुई। महाराज श्री के सानिध्य में शिकोहाबाद पंचकल्याणक में ब्रह्मी सुंदरी नाटक से इनमें वैराग्य के भाव उपज गए। अमित सागर जी महाराज के आशीर्वाद और प्रेरणा से आपने गणिनीन प्रमुख 105 ज्ञानमती माताजी से हस्तिनापुर में 7 जुलाई 2014 को ब्रह्मचर्य व्रत धारण किया तथा बाद में सप्तम प्रतिमा के व्रत लेकर माताजी के पास धार्मिक शिक्षा गुरु सेवा वैयावृत्ति में संलग्न है।

आपके भाई मोहित भैया प्रज्ञा श्रमण मुनि अमित सागर जी महाराज के संघ में दिन रात संघ के साधुओं की सेवा तथा पूरे संघ की व्यवस्था देखते हैं।

श्रेया दीदी की लगन और योग्यता से प्रभावित होकर ज्ञानमती माताजी ने इन्हें जैनेश्वरी दीक्षा देने की स्वीकृति दी है।

श्रेया दीदी की जैनेश्वरी दीक्षा 22 जुलाई 2024 को अयोध्या नगरी में गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माताजी के करकमलों से प्रदान की जाएगी।

~ स्वाति जैन ✍🏻

You might also like

Comments are closed.