आर्यिका श्री 105 सृष्टिभूषण माताजी का 31वां चातुर्मास टीकमगढ़ में होगा

टीकमगढ़ ! गणिनी आर्यिका सृष्टिभूषण माताजी का 31वा चातुर्मास श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन चौबीसी मंदिर टीकमगढ़ में होने जा रहा है। आचार्य श्री 108 शांति सागर जी छाणी परंपरा में आचार्य श्री 108  सुमति सागर जी एवं सिंहरथ प्रवर्तक आचार्य श्री 108 विद्याभूषण सन्मति सागर जी महाराज से दीक्षित गणनी आर्यिका 105 श्री सृष्टिभूषण माताजी एवं आर्यिका श्री 105 विश्वयशमति माताजी का 31वा वर्षायोग टीकमगढ़ के उप नगर वैद्य कालोनी के 1008 श्री पार्श्वनाथ दिगंबर चौबीसी जैन मंदिर में कराने हेतु  प्रबंधकारिणी के निर्देशक अनिल भदौरा, संरक्षक वीरेंद्र, अध्यक्ष राजेंद्र मस्तापुर, रूपचंद, पवन वैद्य, सचिन, अजित, विवेक, शीलचंद, विनोद जैन आदि अनेक भक्तो ने आर्यिका संघ को श्रीफल भेंट किया। गौरतलब है कि आर्यिका श्री सृष्टिभूषण माताजी का जन्म मध्यप्रदेश के मुंगावली नगर में सन 1964 में एवं आर्यिका दीक्षा सिद्ध क्षेत्र सोनागिर में सन 1994 में हुई। इसके पूर्व आर्यिका माताजी ने 30 चातुर्मास देश के अनेक राज्यों में किए हैं। विभिन्न नगरों की समाज द्वारा चातुर्मास हेतु विगत माह से निवेदन किया जा रहा है टीकमगढ़ समाज की भक्ति देखकर टीकमगढ़ के वैद्य कालोनी के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर चौबीसी मंदिर में करने की स्वीकृति प्रदान करने से समाज में हर्ष व्याप्त हैं।

You might also like

Comments are closed.