फैडरेशन ऑफ हूमड़ जैन की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष कौशल्या पतंग्या व सुजाता शाह महामंत्री

इंदौर ! फैडरेशन ऑफ हुमड़ जैन समाज के महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणों की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन गांधी ने की। फैडरेशन के संस्थापक सदस्य अजीत कोठिया ने बताया की इंदौर मध्यप्रदेश निवासी कौशल्या पतंग्या को राष्ट्रीय अध्यक्षा एवम सुजाता शहा को महामंत्री बनाया गया है। इसी क्रम में डा. निधि जैन को राजस्थान, मधु कोठारी को मध्यप्रदेश, लता घी वाला को गुजरात, तनुजा शहा को महाराष्ट्र, श्वेता बंडी केलिफोर्निया व सुप्रिया दोशी बोस्टन को शेष भारत व एन आर आई प्रकोष्ठ की अध्यक्षा मनोनीत किया गया है। कोठिया ने बताया की सभी महिला अध्यक्ष अपने अपने प्रॉविंस की प्रदेश महिला कार्यकारिणी घोषित कर फेडरेशन मे महिला शक्ति को आगे बढ़ा समाज के विकास का मार्ग प्रशस्त करेंगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन गांधी ने सभी महिला प्रोविंस अध्यक्ष से मई माह में अपनी कार्यकारिणी घोषित कर सूचित करने के निर्देश दिए हैं। फैडरेशन में महिला सशक्तिकरण के वे प्रयास 31 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी के मार्ग दर्शन में सभी महिला संगठन प्रभारी संपादित करेंगे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like