साहिल जैन 2550 वे॑ भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव समिति पश्चिम बंगाल चैप्टर के महामंत्री नियुक्त

इंदौर ‌! ( देवपुरी वंदना )
सभी को विदित है 50 वर्ष पूर्व समग्र जैन समाज ने भारत देश में भगवान महावीर स्वामी का 2500 वॉ निर्वाण महोत्सव भारत देश के श्रावक ‌- श्राविकाऔ के साथ समस्त राज्यों की सरकारों के पूर्ण सहयोग से मनाया था। जिस में जिन शासन व जैन धर्म की बहुत प्रभावना हुई थी और एकता का शंखनाद हुआ था। उसी से 50 वर्ष बाद पुनः यह अवसर हम सभी को एकता का परिचय देने के लिए आ रहा है। अतः वर्ष 2023-2024 हर दृष्टि से भावना समर्पण अभूतपूर्व और ऐतिहासिक सभी के सहयोग से होने वाला है। श्वेतत्पिच्छाचार्य श्री 108 विद्यानंद जी गुरुदेव के अंतेवासी पट्टशिष्य राष्ट्रगुरु परम्पराचार्य श्री 108 प्रज्ञसागर मुनिराज के सानिध्य में
हमारे चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2550 वाँ निर्वाण महोत्सव आ रहा है जिसका भव्य उद्घाटन समारोह दिल्ली के इन्दिरा गाँधी इन्डोर स्टेडियम में दिनाँक 26 नवम्बर 2023 को राष्ट्रीय स्तर पर देश के माननीय प्रधानमंत्री जी की उपस्थिति में समग्र जैन समाज और भारत सरकार के अथक सहयोग से मनाया जा रहा है
भारत भर में जैन समाज की ओर से दीपावली 2023 से दीपावली 2024 तक 2550 वें भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव
को “अहिंसा पर्व” के रूप में मनाने के लिए निश्चित किया गया है।
हमारा सौभाग्य है कि दीपावली 2023 से दीपावली 2024 तक भगवान महावीर का 2550 वां निर्वाण जयंती वर्ष अखिल भारतीय जैन समाज इकट्ठे होकर मना रहा है और इस अवसर पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस निमित्त भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव समिति का गठन राष्ट्रीय स्तर पर किया गया है जिसमें एकत्र होकर सभी इस पुनीत अवसर मनाएंगे। आज भगवान महावीर का संदेश और अधिक प्रासंगिक है। जियो और जीने दो का उपदेश आज सारे विश्व में जन जन त पहुंचाया जाए इसकी आवश्यकता है।
आशा है कि माननीय श्री नरेंद्र मोदी 26 नवंबर 2023 को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम नई दिल्ली में शुरुआती कार्यक्रम का उद्घाटन
करेंगे और इससे विश्व शांति के लिए “जियो और जीने दो पर भगवान महावीर के संदेश को फैलाने के लिए साल भर चलने वाले समारोह और उत्सव की शुरुआत होगी।इस महती कार्य को करने के लिए साहिल जैन को 2550 वे भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव समिति के पश्चिम बंगाल चैटर का महामंत्री नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त पश्चिम बंगाल चैप्टर के महामंत्री साहिल जैन के दिशा- निर्देशन में आगामी माह मे कोलकाता शहर में मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी की उपस्थिति में एक भव्य आयोजन होने जा रहा है राष्ट्रीय समिति व देवपुरी वंदना समाचार परिवार की ओर हार्दिक शुभकामनाए॑ ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.