आराध्य देव भगवान महावीर स्वामी जी का 2550 वा॑ निर्वाण महोत्सव उद्घाटन समारोह 26 नवंबर को दिल्ली में

दिल्ली ! ( देवपुरी वंदना )
बड़े हर्ष का प्रसंग है कि 50 वर्ष पूर्व समग्र जैन समाज ने भारत देश में भगवान महावीर स्वामी का 2500 वॉ निर्वाण महोत्सव भारत देश के श्रावक ‌- श्राविकाऔ के साथ समस्त राज्यों की सरकारों के पूर्ण सहयोग से मनाया था। जिस में जिन शासन व जैन धर्म की बहुत प्रभावना हुई थी और एकता का शंखनाद हुआ था। उसी से 50 वर्ष बाद पुनः यह अवसर हम सभी को एकता का परिचय देने के लिए आ रहा है। अतः वर्ष 2023-2024 हर दृष्टि से भावना समर्पण अभूतपूर्व और ऐतिहासिक सभी के सहयोग से होने वाला है। श्वेतत्पिच्छाचार्य श्री 108 विद्यानंद जी गुरुदेव के अंतेवासी पट्टशिष्य राष्ट्रगुरु परम्पराचार्य श्री 108 प्रज्ञसागर मुनिराज के सानिध्य में
हमारे चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2550 वाँ निर्वाण महोत्सव आ रहा है जिसका भव्य उद्घाटन समारोह दिल्ली के इन्दिरा गाँधी इन्डोर स्टेडियम में दिनाँक 26 नवम्बर 2023 को राष्ट्रीय स्तर पर समग्र जैन समाज और भारत सरकार के अथक सहयोग से मनाया जा रहा है। आप से नम्र निवेदन है कि इस वर्ष के दस लक्षण धर्म पर्वाधिराज पयुर्षण पर्व में इस महामहोत्सव का अधिक से अधिक प्रचार – प्रसार करें। फेसबुक ,व्हाट्सएप आदि अन्य सोशल मीडिया की डी.पी.में एवं पर्युषण पर्व के सभी मंदिरों में लगने वाले पत्रिकाओ ,पोस्टरों आदि सभी स्थानों में 2550 वें निर्वाण महोत्सव के चिन्ह ( लोगो ) का उपयोग अवश्य करे,जिससे पूरे विश्व को पता लगे कि भगवान महावीर स्वामी का राष्ट्रीय स्तर पर 2550 वां निर्वाण महोत्सव बड़ी भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। https://we.tl/t-rSQ55cSShu
( लोगो ) की फाईल साथ में ही अटैच है. भगवान महावीर स्वामी के 2550वें निर्वाण महोत्सव से संबधित जानकारी के लिये सम्पर्क करें मोबाइल नंबर
7011395716, 9643865634
Email :- [email protected]

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.