दुर्ग नगर की शान सी.ए.अरिहंत पाटनी डॉक्टरेट की उपाधि से विभूषित …

दुर्ग ! धान के कटोरे से पहचाने जाने वाला छत्तीसगढ़ प्रांत के दुर्ग नगर के निवासी सी.ए. अरिहंत पाटनी को इकोल सुपीरियर राबर्ट डी सारवन यूनिवर्सिटी , फ्रांस ने भारत देश में विशिष्ट क्षेत्रों में किए गए कार्य और उनके शोध पूर्ण कार्यों के लिए डॉक्टरेट की उपाधि से विभूषित…
इस यूनिवर्सिटी से प्राप्त डॉक्टरेट की मान्यता विश्व में सबसे अधिक देशों में है इस यूनिवर्सिटी ने प्रदेश के मुख्य मंत्री भूपेश बघेल , ऑस्ट्रेलिया और भारत के क्रिकेटर क्रेग चेपल , हरभजन सिंह सहित अनेक विश्व विख्यात हस्तियों को डॉक्टरेट दिया है ..
अरिहंत पाटनी को पांडिचेरी में आने का निमंत्रण प्राप्त हुआ जहा अरबिंदो आई हॉस्पिटल चेन्नई जिसके देश में 50 से अधिक ब्रांच है उनके चेयरमेन Dr . Venkat समेत देश के प्रमुख हस्तियों ने जैन धर्म के सिद्धांत अहिंसा आदि को देश में जन जन तक पहुंचने तथा उनके शोध पूर्ण आलेखो को देखते हुए उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित …
सी.ए.अरिहंत पाटनी से वर्ष 2011 से 2018 तक पूज्य आचार्य 108 विद्यासागर जी ने धर्म के विषयो में लगभग 50 घंटे की चर्चा की जिसकी रिकॉर्डिंग आज उपलब्ध है । विगत 18 वर्षो से देश के अनेक शहरों में जाकर जैन सिद्धांतो को जन – जन तक पहुंचाया जा रहा है ।
आचार्य श्री 108 पुलक सागर जी ने भी वर्ष 2018 में दस लक्षण में सूरत प्रवचन हेतु भी आमंत्रित किया जा चुका है
आचार्य श्री 108 प्रमुख सागर जी के द्वारा भी गोवा 2018 में चर्चा हेतु भी आमंत्रित किया गया था विगत 3 वर्षो से यू.एस.ए .(अमेरिका) से वहा आकर अपनी कार्य शाला लगाने का निमंत्रण मिला है।
देवपुरी वंदना समाचार पत्र परिवार डॉक्टर अरिहंत पाटनी को
उनकी कार्य कुशलता पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता है !

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.