इंदौर के संजय जैन ”मैक्स” का डोंगरगढ़ छत्तीसगढ़ में आचार्य श्री108 विद्यासागरजी महाराज के सानिध्य में समाधि मरण

इंदौर ! आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के परम अनन्य भक्त, इंदौर रेवती रेंज जिनालय के प्रमुख, सिद्धोदय सिद्ध क्षेत्र नेमावर के प्रमुख, दिगंबर जैन समाज की अनेक प्रतिष्ठित संस्थाओं के पदाधिकारी, इंदौर जैन समाज के गौरव , देवरी के मूल निवासी, आचार्य श्री 108 विद्या सागर जी महाराज जी के परम भक्त श्री संजय जी जैन “मैक्स” का डोगरगढ़ छत्तीसगढ़ में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ससंघ के सानिध्य में समता पूर्वक समाधिमरण हो गया है।
संपूर्ण भारत वर्ष की दिगंबर जैन समाज में दुःख की लहर दौड़ गई।
दिगंबर जैन समाज के संजीव जैन संजीवनी ने बताया कि ब्रह्मचारी सुनील भैया जी, राजकुमार पाटोदी अध्यक्ष : ( दिगंबर जैन सामाजिक संसद ) राकेश जैन विनायका अध्यक्ष : दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन विपुल बांझल राजेश जैन लारेल अध्यक्ष दिगंबर जैन परवार समाज इंदौर धीरेंद्र कासलीवाल, डॉक्टर जैनेंद्र जैन, रानी दोषी, स्मिता जैन , राजेश जैन दद्दू, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन दिगंबर जैन समाज सामाजिक सांसद, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ”परवार”जैन मिलन, साउथ तुकोगंज दिगंबर जैन समाज, जवरी बाग नसिया ट्रस्ट व देवपुरी वंदना समाचार परिवार सभी ने संजय जैन ”मैक्स” के इस अवसान को दिगंबर जैन समाज की सबसे बड़ी क्षति बताया है इसकी भरपाई करना संभव नहीं है। सभी संस्थाओं एवं पदाधिकारियों ने श्री जैन के इस निधन पर शोक व्यक्त किया है।

✍🏻संजीव जैन ‘संजीवनी’ इंदौर

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.