इंदौर एवं वाशिंगटन में स्थापित होने वाली प्रतिमाओं का ऐतिहासिक पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव कल से

इंदौर ! मां अहिल्या की पावन नगरी जैन समाज हृदय स्थल इंदौर शहर के पश्चिम क्षेत्र स्थित जम्बूडी हप्सी रोड़ पर बनने जा रहे श्री दिगंबर जैन 1008 आदिनाथ जिनालय कल्पतरु तीर्थ पर अंतरराष्ट्रीय जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आचार्य श्री108 विशुद्ध सागर जी महाराज के आशीर्वाद से दिनांक 28 अप्रैल से 3 मई 2023 तक हम‌ सभी के पुण्योदय के चलते पाषाण से परमात्मा बनने की क्रिया ‌ हम सभी के उमंग , उत्साह और धार्मिक विधि विधान के साथ श्रुत संवेगी मुनि श्री 108 आदित्य सागर जी, मुनि श्री 108 अप्रमित सागर जी, मुनि श्री 108 सहज सागर जी के ससंघ सानिध्य और पंडित श्री रतनलाल शास्त्री जी के निर्देशन में संपन्न हो ने वाले ऐतिहासिक पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के मिडिया प्रभारी श्री प्रवीण जैन एवं राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इंदौर शहर में पहली बार बनने वाले सुदर्शनीय एवं अद्वितीय त्रिकाल चौबीसी मंदिर एवं कल्पतरु तीर्थ एवं वाशिंगटन अमेरिका में नवनिर्मित जैन मंदिर मे विराजमान होने वाली प्रभु प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा पंचकल्याणक के माध्यम से संपन्न होगी। प्रतिष्ठा महोत्सव में सौधर्म इन्द्र , कुबेर, महायज्ञ नायक सहित अन्य सभी पात्र सम्मिलित होकर पंचकल्याणक की क्रियाएं संपन्न करेंगे। 28 अप्रैल शुक्रवार को प्रातः 6:00 बजे गोमटगिरी चौराहे से महोत्सव पंडाल तक घटयात्रा एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें सभी पात्र, बगगियों विराजमान रहेंगे एवं पुरुष वर्ग श्वेत वस्त्र में शोभायात्रा में सम्मिलित होंगे एवं महिलाएं मंगल मंगल कलश लिए एवं मंगल गीत गाते हुए पैदल चलेंगी शोभायात्रा के महोत्सव स्थल पहुंचने पर मुनि श्री आदित्य सागर जी के प्रवचन होंगे एवं गर्भ कल्याणक के पूर्व की क्रियाएं संपन्न होंगी। शनिवार को गर्भ कल्याणक उत्तर पूर्व रूप एवं रविवार को जन्म कल्याणक मनाया जाएगा। 1 मई को तप कल्याणक व 2 मई को ज्ञान कल्याणक के बाद 3 मई को मोक्ष कल्याणक व गजरथ महोत्सव मनाया जाएगा। पंचकल्याणक में मुख्य रूप से सर्वश्री अर्पित वाणी, पीसी जैन आरटीओ, प्रदीप बड़जात्या, कमल रावका सचिन जैन , आशीष जैन, मनीष जैन एवं दिगंबर जैन परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन एवं पुलक जन चेतना मंच आदि की उपस्थिति एवं विशेष सहयोग रहेगा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.