हैदराबाद अखिल भारतीय दिगंबर जैन महिला परिषद ”सरोवर” मानव सेवा में अग्रसर

हैदराबाद ! अखिल भारतीय दिगम्बर जैन महिला परिषद् ‘सरोवर’ तेलंगाना ने सामाजिक सरोकारों की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाते हुए विकलांग लोगों के लिये कृत्रिम पैर वितरण शिविर का आयोजन किया और समाज में जरुरतमंदों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाया।
भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सौजन्य से हैदराबाद के किंग कोठी अस्पताल में लगाया गया जहां देश के अलग – अलग क्षेत्रों से आये 40 विकलांग लोगों ने कृत्रिम पैर की सुविधा का लाभ लिया और अपनी जिंदगी को पहले से बेहतर बनाया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में हैदराबाद के डेपुटी इन्कमटैक्स कमिश्नर श्री सुधाकर नायक जी और भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के प्रेसीडेंट श्री लक्ष्मी निवास शर्मा जी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत डॉ शिवानी के मंगलाचरण के साथ हुई उसके बाद परिषद की सदस्यों ने सभी अतिथियों का माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर परिषद की प्रांतीय अध्यक्ष शिल्पा नवनीत जैन ने आने वाले सभी अतिथियों, विकलांग लोगों के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया तो वहीं भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के ट्रस्टी मेम्बर और सचिव इन्दर चंद जैन जी ने महावीर विकलांग सहायता समिति के द्वारा अब तक की गयी सभी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी और कृत्रिम पैर किस तरह से बनाया जाता है और लगने के बाद किस तरह से कार्य करता है उसका सभी को डेमो दिखाया।
विदित हो कि भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति विश्व का सबसे बड़ा एनजीओ है जिसने पूरे विश्व में लगभग 20 लाख विकलांगों को जयपुर फुट लगाकर सक्षम बनाया है।
सभी सदस्यों ने आये हुये विकलांग लोगों के जीवन के कटु अनुभवों को सुनकर उनकी हौसला अफजाई की।
इस मौके पर हाइटेक सिटी सरोवर जिनालय के सदस्य और बोर्ड मेंबर सचिव प्रीति पंकज जैन, कोषाध्यक्ष कृष्णा जैन , तनीषा जैन, उपाध्यक्ष शीशम जैन, शिल्पा अभिषेक जैन, शुभा जैन, परिषद की निर्देशिका आशा जैन , चारु जैन मोदी, रेखा जैन सहित अन्य समाज श्रेष्ठी उपस्थित थे।

स्वाती जैन
हैदराबाद
7013153327

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.