पूजा बड़जात्या को महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष क्षिप्रा का दायित्व मिला

इंदौर ! भाजपा जिलाध्यक्ष इंदौर डॉ. राजेश सोनकर एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया की सहमति से महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरण सूर्यवंशी द्वारा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई। जिसमें अपने सभी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने वाली जैन समाज की सशक्त मातृशक्ति जो कि अपने हुनर व कला से जैन समाज की शीर्ष संस्थाओं जैसे
सकल दिगंबर जैन समाज युवा महिला प्रकोष्ठ इंदौर (कार्याध्यक्ष), श्री दिगंबर जैन महासमिति इंदौर संभाग ( सांस्कृतिक मंत्री ) व जैन राजनैतिक चेतना मंच ( प्रदेश संगठन मंत्री ) जैसे विभिन्न आयामो में अपनी कार्यकुशलता से समाज ,राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी मै अग्रसर इंदौर के समीप अजनास निवासी श्री पवन जी बड़जात्या ( पूर्व जनपद सदस्य ) की होनहार निडर, साहसी, पुत्री पूजा बड़जात्या को मां क्षिप्रा मंडल क्षिप्रा के महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। गौरतलब है कि पूजा बड़जात्या पिछले लंबे समय से सामाजिक कार्यों के अंतर्गत अत्यंत आवश्यक मानव सेवा में उनके द्वारा अनेक जरूरतमंद निर्धन मरीजों का निःशुल्क इलाज कराना अपनी जिम्मेदारी मानती है उसी आधार पर विगत समय में कोरोना काल जैसी आपदा में भी मैदानी कार्य कर लोगों की मदद करते हुए सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में निरंतर भागीदारी निभाते हुए राजनैतिक गलियारों मैं भी सभी को जोड़ते हुए अपने कार्य किए जा रहे हैं। अब उनका राजनीति क्षेत्र में भी सक्रियता से उनके समाजिक , राजनैतिक , सांस्कृतिक सरोकार और सेवाभाव को दर्शाता है। पूजा बड़जात्या की इस नये दायित्व पर
पर उनके शुभचिंतकों और इष्टजनों उन्हें सहयोग देते का वादा करते हुए दिल से आशीर्वाद देकर काफी हर्ष जताया है।
पूजा बड़जात्या को उनकी इस सफलता के लिए देवपुरी वंदना समाचार परिवार बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता है ।

You might also like