भगवान श्रेयांसनाथ जैन अध्ययन निधि स्थापना के लिए 1.5 करोड़ का फंड जारी

बनारस ! (देवपुरी वंदना) धर्म,संस्कार ,संस्कृति के लिए देश के जाने माने विश्विद्यालय बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में अब जैन अध्ययन को बढ़ावा देने के उदेश्य से विविद्यालय एवं दिल्ली के नॉन प्रॉफिट ट्रस्ट जैन एजुकेशन इंस्टीटय़ूट सपोर्ट के बीच एक समझौता हुआ है।

जिसमें 1008 भगवान श्रेयांसनाथ जैन अध्ययन निधि की स्थापना हेतु रुपये 1.5 करोड़ का फंड विविद्यालय को निर्गत किया जाएगा। इस समझौते पर कुलपति प्रो. सुधीर जैन एवं ट्रस्ट के सदस्यों ने हस्ताक्षर किये। इसके बाद कुलपति प्रो. सुधीर जैन ने चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया जिसके चेयरमैन फिलॉसफी विभाग के प्रो. मुकुल राज मेहताजी होंगे वहीं संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय स्थित जैन-बौद्ध दर्शन विभाग के प्रो. प्रद्युम्न शाह एवं प्रो. अशोक कुमार जैन को समिति का सदस्य बनाया गया है जैन-बौद्ध दर्शन विभाग के डा. आनंद कुमार जैन समिति के सदस्य सचिव होंगे। इससे भगवान श्रेयांसनाथ जैन स्टडी फंड द्वारा जैन समाज के विद्यार्थियों की शिक्षा स्तर को ऊंजा उठाया जाएगा।

जैन धर्म पर अनुसंधान को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

जैन दर्शन पढ़ाने के लिए विशेष प्रोफेसर और पी.एच.डी. छात्रों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तर्क- वितर्क और अन्य सभी प्रकार कीचर्चाएं करायी जाएंगी। इस सुनहरे पल पर प्रोफेसर जैन ने कहा कि इस महत्वपूर्ण कदम से देश का प्राचीन ज्ञान लोगों तक जाएगा। दानकर्ताओं की ओर से शर्मिला जैन ओसवाल ने कहा कि हमारा ध्यान विश्वविद्यालय को मदद करना है और जल्द ही एक पीठ का गठन किया जा सकता है। इस अवसर पर डा. जसवंत मोदी, हषर्द शाह, डा. सुलेखा जैन. एा. शभुगन सी जैन, जैन प्रवासी भारतीय समूह की उपाध्यक्षा शर्मिला जैन ओसवाल, विमल प्रसाद जैन व शिक्षाविद सहित और भी गणमान्य मौजूद थे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.