अहमदाबाद का सुप्रसिद्ध “डेज ग्रुप” द्वारा सुविधा कार्ड के अंतर्गत नोटबुक एवं गेहूं वितरण का सफल आयोजन

अहमदाबाद। (देवपुरी वंदना) गुजरात प्रांत स्थित अहमदाबाद शहर मे संस्कार – संस्कृति की रक्षा – सुरक्षा के साथ समाज सेवा एवं जनकल्याण की भावना से प्रेरित “डेज ग्रुप” अहमदाबाद द्वारा एक बार पुनः सराहनीय पहल करते हुए “पढ़ेगा तो बढ़ेगा इंडिया” के संकल्प को साकार रूप दिया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रुप द्वारा जैन समाज के विद्यार्थियों हेतु नोटबुक वितरण का भव्य एवं सुव्यवस्थित कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस पुनीत कार्य के अंतर्गत विद्यार्थियों को “इंद्रिय विजयी अंतर्मना” नामांकित नोटबुक अत्यंत किफायती दरों पर उपलब्ध कराई गई। डेज ग्रुप का उद्देश्य केवल शैक्षणिक सहयोग प्रदान करना ही नहीं, अपितु गुरुदेव के आशीर्वाद से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करना भी है।
इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए डेज ग्रुप ने इस वर्ष “सुविधा कार्ड” योजना के अंतर्गत एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस अभिनव पहल के तहत सुविधा कार्ड धारक परिवारों को बाजार मूल्य से भी कम दरों पर उच्च गुणवत्ता वाला गेहूं उपलब्ध कराया गया, जिससे आमजन को दैनिक आवश्यक वस्तुओं में आर्थिक राहत मिल सके।
डेज सुविधा कार्ड के माध्यम से समाज को बहुआयामी लाभ प्रदान किए जा रहे हैं, जिनमें हॉस्पिटल सेवाएं, दवाइयां, मेडिकल जांच, फूड एवं होटल सेवाएं सहित विभिन्न बिलों पर अतिरिक्त छूट शामिल है। कार्ड धारक निर्धारित संस्थानों पर जाकर इन सभी सुविधाओं का लाभ सरलता से प्राप्त कर सकते हैं।
डेज ग्रुप के अध्यक्ष श्री मनीष जैन पाटनी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य जैन समाज को अधिकतम आर्थिक एवं सामाजिक लाभ पहुंचाना है तथा भविष्य में इसे और व्यापक रूप देने का संकल्प लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि डेज ग्रुप शीघ्र ही अहमदाबाद में एक नई रोजगार योजना प्रारंभ करने जा रहा है, जिससे समाज के अनेक लोगों को रोजगार एवं आत्मनिर्भरता के नए अवसर प्राप्त होंगे।
डेज ग्रुप की यह सतत प्रयास शीलता न केवल समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है, बल्कि समृद्ध एवं सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम भी है।

You might also like