इंदौर दिगंबर जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार पाटौदी भी अपना सामाजिक दायित्व निभाते हुए आज मतदान करेंगे

इंदौर ! (देवपुरी वंदना) इंदौर दिगंबर जैन समाज का चुनाव और दिलचस्प होते जा रहा है नए-नए पत्तों के साथ नए फलों के रस का सभी आनंद ले रहे हैं !
कौन सी चाल कौन कब कैसी चल दे यह सब चुनाव के परिणाम आने तक अनगिनत हो जाएगी फिर भी देखा जाए तो समाज का गिरता स्तर और गिरता नजर आ रहा है!
क्योंकि इसका असर इंदौर के अन्य समाज जैसे श्वेतांबर जैन समाज, अग्रवाल, माहेश्वरी, खंडेलवाल, आदि अन्य समाज में जब चर्चा होती है तो दिगंबर जैन समाज में हो रही कुत्ता फजिती आरोप – प्रत्यारोप, निम्न समाज के स्तर से भी गिरती जा रही है
खैर अब इस विषय पर कुछ कहा या करना गलत होगा क्योंकि अब यह चुनाव आर- पार का हो चुका है प्रत्याशी तो एक मोहरा है जिस में गेम मेकर
एक राष्ट्रीय स्तर की संस्था को अपने फायदे के लिए तोड़कर स्वयं कई वर्षों से अध्यक्ष की कुर्सी पर डटे हैं अपने कुछ चापलूसों को एक परिवार के पीछे लगा रखा है क्योंकि जो इंदौर की जैन समाज की शान व पहचान दे चुके हैं वह भी इंदौर लोकल में नहीं विश्व स्तरीय है उन्हें यह कब से‌ ही बर्दाश्त नहीं हो रहा है !
खेर अब देखा जाए तो इसी संसद के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार पटौदी किस मकसद से इस चुनाव में मतदान कर अपना सामाजिक दायित्व निभाएंगे
उनके मन में क्या है वह स्वयं समझते हैं क्या उनके साथ अभी ताजा ताजा शपथ लेने वाले पदाधिकारी भी आ रहे है !
विशेष प्रसन्नता की बात यह है कि जिन साथियों द्वारा पहले इस चुनावी प्रक्रिया को गलत, बहिष्कार, दूषित एवं अस्वीकार्य बताया गया था, जिन्होंने अभी अभी सामाजिक संसद के पदाधिकारी की शपथ भी ली है
उन सभी का मन भी लोकतांत्रिक प्रणाली से अपनी सहभागिता दर्ज कराने और मतदान करने का हो रहा हैं।
इसका अर्थ यही है कि सम्पूर्ण समाज द्वारा स्वीकार की गई चुनावी कार्यप्रणाली तरीका सही है और इंदौर जैन समाज सामाजिक सांसद
पर उनका विश्वास बना है और वे भी इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनना चाहते और इसे सही मानते हैं।
ऐसे सभी नव मनोनीत पदाधिकारी सदस्यों को जो अपना अहम , अहंकार त्याग कर आ रहे हैं उनका अभिनंदन एवं स्वागत करते हैं आशा करते हैं कि समाज की लोकतांत्रिक व स्वस्थ्य परंपरा को मजबूत करने में सभी मिलकर सकारात्मक भूमिका निभाएँगे
या और कुछ मकसद से….

You might also like