21 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में चातुर्मास मंगल कलश स्थापना समारोह
अरुणाचल प्रदेश ! (देवपुरी वंदना) अरुणाचल प्रदेश में आगामी रविवार 21 जुलाई 2024 प्रातः 8:30 बजे ध्वजारोहण दोपहर 1:00 बजे मंगल कलश स्थापना श्री 1008 दिगम्बर जैन मंदिर, नाहरलागुन ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश मे नागालैंड डीमापुर मे विराजित असम राज्य के राजकीय अतिथि दिगम्बर जैनाचार्य परम पूज्य 108 श्री प्रमुख सागर जी महाराज की ससंघ परम विदुषी शिष्याएं 105 प्रतिज्ञा श्री माताजी एवं 105 प्रेक्षा श्री माताजी के 2024 का बर्षा योग चतुर्मास श्री दिगम्बर जैन मंदिर, नाहरलागुन (इटानगर) समाज को प्राप्त हुआ है। चातुर्मास का सफलतापूर्वक आयोजन सभी समाजों का सकारात्मक सहयोग मिलने से ही संभव हो सकता है। आपसे सविनय अनुरोध है कि धर्म प्रभावना की वृद्धि के लिए चातुर्मास के इस पुण्यशाली कार्य में सहयोगी बनें।
अरूणाचल प्रदेश की पुण्य धरा पर स्थित नाहरलागुन (इटानगर) में परम विदुषी द्वय माताजी के सान्निध्य में ज्ञान, ध्यान, तपस्या करते हुए एवं जिनवाणी श्रवण करके पापों का शमन व पुण्य का संचय करें, ऐसी शुभ भावना हम सब मन में संजोए नाहरलागुन में चातुर्मास 2024 का आगाज आगामी रविवार 21 जुलाई 2024 को गुरु पूर्णिमा के पावन दिवस पर प्रातः 8:30 बजे गुवाहाटी प्रवासी आदर्श दम्पति श्रेष्ठी सर्वश्री आनन्द कुमार जी सेठी एवं श्राविका रत्न श्रीमती रत्न प्रभा जी सेठी के कर कमलों से ध्वजारोहण द्वारा किया जाएगा
तत्पश्चात गुरु पूर्णिमा के दिन दोपहर 1:00 बजे वर्षा योग चातुर्मास के कलश स्थापन की प्रथम मांगलिक क्रिया संपन्न की जाएगी। चातुर्मास के शुरुआती इस पुण्य वृद्धि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आप सभी को हम सविनय आमंत्रित करते हैं। स्थानीय समाज सहित बाहर से पधारने वाले सभी अतिथियों के लिए अल्पाहार, सुबह-शाम वात्सल्य भोजन एवं अतिथियों के लिए आवास की समुचित व्यवस्था रहेगी।
-: आर्यिका श्री 105 प्रेक्षाश्री माताजी का जीवन परिचय :-
जन्म नाम : नेहा जैन (बा.ब्र. परिणिता दीदी)
जन्म तिथि : 21 दिसम्बर 1996
जन्म स्थान : इटावा (उत्तर प्रदेश)
पिता : श्री सुभाषचन्द्र जैन
माता : श्रीमती सुनीता जैन
लौकिक शिक्षा : एम. कॉम, एम.ए., जैनोलॉजी, I.T.I. Draftman (Civil), प्राकृत विशारद
कार्य अनुभव : Job in Royal Enfield and Teaching
क्षुल्लिका दीक्षा : 01 दिसम्बर 2019, पुष्पगिरी, देवास (म.प्र.)
आर्यिका दीक्षा : 28 नवम्बर 2022 श्री सम्मेद शिखरजी (झारखण्ड)
दीक्षा गुरु : आचार्य श्री 108 प्रमुखसागरजी महाराज जी
-: आर्यिकाश्री 105 प्रतिज्ञाश्री माताजी का जीवन परिचय :-
जन्म नाम : दीक्षा जैन (बा. ब्र. परिधि दीदी)
जन्म तिथि : 200अगस्त 1998
जन्म स्थान : इटावा (उत्तर प्रदेश)
पिता : श्री सुभाषचन्द्र जैन
माता : श्रीमती सुनीता जैन
लौकिक शिक्षा : बी.एस.सी, एम.ए., जैनोलॉजी प्राकृत विशारद
क्षुल्लिका दीक्षा : 01 दिसम्बर 2019 पुष्पगिरी, देवास (म.प्र.)
आर्यिका दीक्षा : 28 नवम्बर 2022, श्री सम्मेद शिखरजी (झारखण्ड)
दीक्षा गुरु : आचार्य श्री 108 प्रमुख सागरजी महाराज जी !
सभी श्रावक – श्राविकाओं से निवेदन है कि कृपया धर्म का लाभ लेकर हमें अनुग्रहित करें अरुणाचल प्रदेश के बाहर से बाहर से पधारने वाले सभी महानुभावों से सविनय निवेदन है कि वे आने की अग्रिम सूचना अपने आधार कार्ड सहित यातायात व्यवस्था प्रभारी श्री कमलेश पांड्याजी (7005211734/9436041090), श्री विनोद जी अजमेरा (9436041548) या श्री अनिल जी छाबड़ा (8798412003) के व्हाट्सएप पर प्रेषित कर दें ताकि राज्य सरकार के नियम मुताबिक आप सभी का अरूणाचल प्रदेश का प्रवेश पत्र (Innerline pass) बनाया जा सके
कमल कुमार भरतिया, अध्यक्ष
अनिल कुमार छाबड़ा, मंत्री
दिगम्बर जैन समाज, नाहरलागुन (इटानगर) अरुणाचल प्रदेश !
~ तृप्ति काला ✍🏻