अखिल भारतीय दिगंबर जैन दशा नरसिंहपुरा संस्थान महा अधिवेशन बड़ोदरा में संपन्न

बड़ोदरा ! दसा बीसा हटाओ दिगंबर जैन नरसिंगपुरा लगाओ का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। संस्थान के बेनर से दशा शब्द हटाने का निर्णय संस्थान के पदाधिकारी, कोर कमेटी की मिटीगं में संस्थान के परम संरक्षक परम आदरणीय श्री मान कुन्ती लाल जी जैन एवं संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मान हर्ष जी जैन, राष्ट्रीय मंत्री अनिल जैन, विशाखा संस्थान के प्रमुख पदाधिकारी गण एवं अन्य गणमान्य नागरिक के उपस्थित अतिथियों के सानिध्य में यह घोषणा की गई। अब अखिल भारतीय दिगंबर जैन नरसिंगपुरा संस्थान होने जा रहा है। साथ ही गुजरात राज्य बड़ोदा शहर मे गुजरात कि टीम को शपथग्रहण समारोह एवं रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। साथ ही संस्थान द्वारा निर्णय लिया गया अगले छः महीने के अंतराल में वर्तमान परिप्रेक्ष्य को देखते हुए एक अखिल भारतीय दिगंबर जैन नरसिंहपुरा समाज का राष्ट्रीय स्तर पर परिचय सम्मेलन इंदौर शहर हेतु प्रस्ताव पारित किया गया।
कार्यक्रम के शपथग्रहण प्रदाता श्रीमान दिपक वखारिया कलोल, मुख्य अतिथि राजेश बाबू जैन बड़ोदा के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

You might also like

Comments are closed.