मधुबन से महावीर जयंती के दिन से लापता सुनील जैन का नहीं मिला अब तक कोई सुराग
झारखंड ! परिजनों ने मधुबन पुलिस से गुमशुदा सुनील को सही सलामत खोज निकालने की लगाई गुहार पीरटांड़ जिले के पीरटांड़ प्रखंड के मधुबन थाना क्षेत्र के शिखरजी निवासी एक 50 वर्षीय व्यक्ति सुनील कुमार जैन के लापता होने की खबर है। सुनील जैन के लापता होने से परिवार के लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है। वहीं परिजनों ने सुनील जैन के लापता होने की सूचना मधुबन थाना में देकर गुमशुदा सुनील को सही सलामत खोज निकालने की गुहार लगाया है।
गुमशुदा सुनील कुमार जैन के पुत्र शुभम कुमार जैन ने बताया कि उनके पिता काफी शांत स्वभाव के हैं। वह किसी से भी ज्यादा बात चीत भी नहीं करते है। शुभम ने बताया कि बीते 21 अप्रैल दिन रविवार को मधुबन के आनंदा पार्श्वनाथ मंदिर में महावीर जयंती मनाई जा रही थी। उस दिन उनके पिता सुनील कुमार जैन दिन के करीब 12:30 बजे तक मन्दिर परिसर में नजर आये थे। लेकिन उसके बाद वह अचानक गायब हो गये। बताया कि पिता के अचानक गायब हो जाने के बाद परिवार के लोग उनकी काफी खोजबीन किया। लेकिन उनके पिता गुमशुदा सुनील जैन का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है।
इधर, सुनील जैन के आचनक लापता हो जाने से परिवार वाले जहां काफी घबरा हुए है, वहीं किसी अनिष्ट की आशंका से भी काफी भयभीत है। सुनील के गुम होने के बाद से परिवार के लोग लगातार अपने स्तर से काफी खोजबीन किया, लेकिन जब उनका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया तो अंततः मधुबन पुलिस को सुनील के गुमशुदगी की सूचना दिया। परिजनों ने गुमशुदा सुनील कुमार जैन को सही सलामत खोज निकालने की पुलिस से गुहार लगाया है। वहीं सुनील की गुमशुदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हैं।