2 मई को फिरोजाबाद में आचार्य श्री 108 धर्म सागर जी महाराज का 37वा समाधि दिवस समारोह
फिरोजाबाद ! ( देवपुरी वंदना ) बीसवीं शताब्दी के प्रथमाचार्य, चारित्रचक्रवर्ती, धर्म-साम्राज्यनायक श्री 108 शान्तिसागर जी महाराज के तृतीय पट्टाधीश आचार्य शिरोमणि श्री 108 धर्मसागर जी महाराज का 37 वाँ समाधि दिवस समारोह आगामी गुरुवार 2 मई 2024 को आचार्य श्री के पट्ट शिष्य प्रज्ञा श्रमण मुनिश्री 108 अमित सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य उत्तर प्रदेश की शान चूड़ियों की नगरी स्थित श्री दिगम्बर जैन रत्नत्रय मन्दिर-नशिया जी, कोटला रोड, चन्द्र नगर फिरोजाबाद मे होने जा रहा है।
मांगलिक कार्यक्रम
प्रातः 06:00 बजे: अभिषेक और शान्तिधारा
प्रातः 07:00 बजे : नित्य नियम पूजन
प्रातः 08:00 बजे: आचार्य शिरोमणि विधान
प्रातः 09:00 बजे: गुरु गुणानुवाद
प्रातः 10:00 बजे: आहारचर्या
सायं 06:30 बजे: आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
आचार्य शिरोमणि श्री 108 धर्मसागर जी महाराज का जीवन परिचय
पूर्व नाम : श्री चिरंजी लाल जी , श्री कजोडीमल जी
पिता का नाम : श्री बख्तावर मल जी
माता का नाम : श्रीमती उमराव देवी जी
जन्म दिनांक : पौष शुक्ला पूर्णिमा संवत 1970 सन 1914
जन्म स्थान : गंभीरा राजस्थान
व्रत – नियम आचार्य कल्प श्री 108 चंद्र सागर जी महाराज से 15 वर्ष की अल्प आयु में शुद्ध जल ग्रहण करने का नियम
दो प्रतिमा आचार्य कल्प श्री 108 वीर सागर जी महाराज – स्थान : इंदौर (म.प्र.)
सात प्रतिमा आचार्य कल्प श्री 108 चंद्र सागर जी महाराज – स्थान : बड़नगर (म.प्र.)
क्षुल्लक दीक्षा चैत्र कृष्णा 7 संवत 2000
दीक्षा गुरु आचार्य श्री 108 चंद्र सागर जी महाराज
स्थान: बालूज, महाराष्ट्र
नाम क्षुल्लक श्री 105 भद्र सागर जी महाराज
ऐलक दीक्षा वैशाख माह संवत 2007
दीक्षा आचार्य श्री 108 वीर सागर जी महाराज
स्थान: फुलेरा, राजस्थान
मुनि दीक्षा कार्तिक शुक्ला चतुर्दशी संवत 2008
दीक्षा आचार्य श्री 108 वीर सागर जी महाराज
स्थान: फुलेरा, राजस्थान
नाम मुनि श्री 108 धर्म सागर जी महाराज
आचार्य पद फाल्गुन शुक्ल अष्टमी
दिनाँक: 24 फरवरी 1969
तृतीय पट्टाधिश आचार्य श्री 108 धर्म सागर जी महाराज
स्थान: श्री महावीर जी, राजस्थान
समाधि वैशाख कृष्णा 9 नवमी विक्रम संवत 2044 सन 1987
स्थान: सीकर, राजस्थान
विशेष : आगामी दिनांक 08.05.2024, दिन-बुधवार से 24.05.2024, दिन-शुक्रवार तक सोलह दिवसीय श्री शान्तिनाथ विधान एवं विश्व शान्ति महायज्ञ व तीन भगवानों का निर्वाण दिवस
आयोजक : श्री धर्मश्रुत शोध संस्थान, चंद्र नगर फिरोजाबाद मुनि श्री 108 संवेगसागर त्यागीव्रती आश्रम चन्द्र नगर फिरोजाबाद
श्री दिगम्बर जैन रत्नत्रय मन्दिर-बशिया जी. चन्द्र नगर फिरोजाबाद निवेदक : सकल दिगम्बर जैन समाज, चन्द्र नगर फिरोजाबाद
विस्तृत जानकारी के लिए संपर्क करें :-
श्री अनुज जैन (मंत्री) 8530224963, श्री राजेश जैन (सरल) 9837221247, श्री मुकेश जैन (भोला) 9410207823