जयपुर के जर्नलिस्ट डा.अखिल बंसल विश्वरत्न सम्मान – 2024 से सम्मानित

जयपुर ! (देवपुरी वंदना) हमारे आराध्य भगवान श्री 1008 महावीर स्वामी जी के जन्म कल्याण महोत्सव के पावन प्रसंग पर पांच दशकों से पत्रकारिता व साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु जर्नलिस्ट डा.अखिल बंसल को वर्थी वेलनेस संस्था द्वारा विश्वरत्न सम्मान -2024 से सम्मानित किया गया।डा.बंसल को इससे पूर्व पण्डित कैलाश चंद शास्त्री विद्वत्परिषद पुरस्कार, अहिंसा इन्टरनेशनल पत्रकारिता पुरस्कार, ऋषभदेव पुरस्कार,वाग्मिता पुरस्कार, छत्रसाल पुरस्कार, उम्मीद रत्न पुरस्कार, अहिंसा रत्न अवार्ड, आचार्य विद्यानंद पुरस्कार, पत्रकार प्रवर पुरस्कार, राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार, बैस्ट सीनियर हिन्दी जर्नलिस्ट पुरस्कार तथा वीर सिंह देव पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। स्मरण रहे कि डा.बंसल अथाई समन्वय समूह के राष्ट्रीय संचालक, विद्वत्परिषद् व जैन पत्र संपादक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री तथा अन्य अनेक सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी के साथ सक्रिय समाज सेवी हैं तथा विगत 43 वर्ष से समन्वय वाणी पाक्षिक पत्र का संपादन कर रहे हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकारों व पत्रकारों ने इस सम्मान हेतु आपको बहुत-बहुत बधाई दी।

You might also like

Comments are closed.