क्रिस्प के स्थापना दिवस पर हुई सांस्कृतिक संध्या

क्रिस्प के गौरवमयी 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को रविन्द्र भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं संगीत संध्या का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर क्रिस्प के प्रबंध संचालक डॉ. श्रीकांत पाटिल ने क्रिस्प प्रांगण में पौध-रोपण भी किया।

क्रिस्प सोसाइटी के अध्यक्ष मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने सन्देश में क्रिस्प को सफलतापूर्वक 25 वर्ष पूर्ण करने पर बधाई शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि क्रिस्प ऐसी संस्था बने, जिससे जुड़ कर लोगों को गर्व महसूस हो, जो अपने मूल्यों, नीतियों, ईमानदारी, विश्वास और सकारात्मकता से पहचानी जाये। आने वाले वर्षों में क्रिस्प निरंतर प्रगति करता रहे और न केवल भारत बल्कि विश्व प्रसिद्ध संस्था बने। क्रिस्प मध्यप्रदेश का परचम विश्व में लहराए और आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश की संरचना में योगदान दे।

क्रिस्प स्टाफ द्वारा रजत जयंती पर ब्लड डोनेशन किया गया। कार्यक्रम का समापन संध्या के समय रविन्द्र भवन में क्रिस्प स्टाफ एवं परिजनों के साथ हुआ। संगीत संध्या में बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस एवं ड्राइंग प्रतियोगिताएँ भी हुईं ।

 

क्रिस्प के प्रबंध संचालक डॉ. श्रीकांत पाटिल ने उपस्थितजनों को क्रिस्प की गौरवमयी यात्रा की जानकारी दी और क्रिस्प के स्टाफ एवं उनके परिवारजन का क्रिस्प की इस यात्रा में दिये गये सहयोग के लिए आभार माना। क्रिस्प के संचालक श्री अमोल वैद्य एवं मुख्य विपणन अधिकारी श्री राजेश महेश्वरी ने उपस्थितों का आभार व्यक्त किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.