गौ माता करे एक ही पुकार घास व सुरक्षा हो सबका प्रयास

अहमदाबाद ! (देवपुरी वंदना) आप हम सभी गौ माता के दूध से ही बड़े हुए हैं मगर हम अपना कर्तव्य भूल गए भारत में गाय को देवी – देवता का दर्जा प्राप्त है। दिपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के अवसर पर गायों की विशेष पूजा की जाती है और उनका मोर पंखों आदि से श्रृंगार किया जाता है।
पुराणों के अनुसार गाय में सभी देवताओं का वास माना गया है। गाय को किसी भी रूप में सताना घोर पाप माना गया है। उसकी हत्या करना तो नर्क के द्वार को खोलने के समान है, जहां कई जन्मों तक दुख भोगना होता है।
अथर्ववेद के अनुसार- ‘धेनु सदानाम रईनाम’ अर्थात गाय समृद्धि का मूल स्रोत है। गाय समृद्धि व प्रचुरता की द्योतक है। वह सृष्टि के पोषण का स्रोत है। वह जननी है। गाय के दूध से कई तरह के प्रॉडक्ट (उत्पाद) बनते हैं। गोबर से ईंधन व खाद मिलती है। इसके मूत्र से दवाएं व उर्वरक बनते हैं। गाय इसलिए पूज्यनीय नहीं है कि वह दूध देती है और इसके होने से हमारी सामाजिक पूर्ति होती है, दरअसल मान्यता के अनुसार 84 लाख योनियों का सफर करके आत्मा अंतिम योनि के रूप में गाय बनती है। गाय लाखों योनियों का वह पड़ाव है, जहां आत्मा विश्राम करके आगे की यात्रा शुरू करती है। वैज्ञानिक दृष्टि से गाय ही एकमात्र ऐसा प्राणी है जो ऑक्सीजन ग्रहण करता है और ऑक्सीजन ही छोड़ता है जबकि मनुष्य सहित सभी प्राणी ऑक्सीजन लेते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं पेड़ पौधे उसका ठीक उल्टा करते हैं।
फिर भी धन के लालच में बिना दर्द महसूस किये मानव मुक प्राणी गाय के एक एक हिस्से को बेचकर अपना व्यापार व्यवसाय चलाते हैं जो एक अशोभनीय कार्य है। आओ पुनः हम अपना कर्तव्य को निभाते हुए गौ माता की रक्षा – सुरक्षा , खानपान व औषधियों की व्यवस्था में सहयोग करें भारत देश का अहमदाबाद स्थित एकमात्र गो सेवा केंद्र जहां गायों की सुरक्षा के साथ घायल बीमार गायों की तत्काल सेवा के लिए कटिबंधीय अरिहंत परिवार जो कि सेवा भाव कोही अपना लक्ष्य मानती है उन्हें अपना कर्तव्य निभाते हुए सहयोग करें आप भारत के किसी भी प्रांत या शहर में निवासरत है गौ माता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पुण्य लाभ में भागीदारी बन कर सहयोग के लिए संपर्क करें :-
अरिहंत परिवार गौ सेवा केंद्र अहमदाबाद , गुजरात
निमेष भाई
मोबाइल नंबर
7069943931
9587497435
9157749587
9170613923
