अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद अंजना संभाग इंदौर की श्रीमती मुक्ता जैन अध्यक्ष मनोनीत

इंदौर ! (देवपुरी वंदना ) धर्म समाज संस्कृति और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रीय महिलाओं की राष्ट्रीय संस्था श्री अखिल भारत वर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद अंजना संभाग इंदौर की अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन बनी।
जाल सभागृह में परिषद की केंद्रीय अध्यक्ष श्रीमती निर्मला जैन के मुख्य अतिथि में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में परिषद की प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती माधवी शाह ने मुक्ता – राजेश जैन दद्दू को पद निर्वहन की शपथ दिलाई एवं निवृतमान संभाग अध्यक्ष अनीता जैन ने करतल ध्वनि के बीच मुक्ता जैन को अध्यक्षीय पिन लगा कर पदभार सोंपा इस अवसर पर विशेष अतिथि के रुप में परिषद की केंद्रीय सचिव श्रीमती प्रभा जैन एवं केंद्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती सरला सामरिया भी उपस्थित थी।


समारोह में परिषद की और से उमंग शाखा की अध्यक्ष रिंकू अजमेरा एवं हेमलता गोधा द्वारा एक दिव्यांग महिला को व्हीलचेयर एवं आर्थिक दृष्टि से कमजोर एक व्यक्ति को उपचार हेतु आर्थिक सहायता का चेक भी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित परिषद की विभिन्न शाखाओं
के उपस्थित पदाधिकारियों एवं महिला सदस्यों ने श्रीमती मुक्ता जैन का सम्मान कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस उपलब्धि पर फेडरेशन की राष्ट्रीय शिरोमणि संरक्षिका श्रीमती पुष्पा कासलीवाल श्रीमती रेखा जैन श्रीफल डॉ. अर्पाणा जैन श्रीमती उषा पाटनी श्रीमती साधना दगडे आदि महिला संगठनों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी।

You might also like