इंदौर ‌दिगंबर जैन समाज के आनंद गोधा चुनावी कार्य प्रणाली से जीतने के बाद भी इस वर्ष अपनी कार्यकारिणी नहीं बना सकते ?

इंदौर ! (देवपुरी वंदना) इंदौर दिगंबर जैन समाज में पिछले कई वर्षों से सामाजिक संसद के अध्यक्ष को लेकर आरोप – प्रत्यारोप की झड़ी लगने के साथ- साथ अपनी मनमर्जी से कुछ व्यक्तियों द्वारा समाज में जबरदस्त तरीके से बंद कमरे में अध्यक्ष का चयन कर समाज को
वही मान ने पर मजबूर किया। मगर जागरूक – सजग समाज ने उनके निर्णय को अस्वीकार कर सामूहिक रूप से लोकतांत्रिक कार्य प्रणाली के अनुरूप अध्यक्ष का चयन किया मगर कहां जाता है कि आप जिस झुंड में चल रहेन हैं उस झुंड का हिस्सा बन जाते हैं।
इंदौर दिगंबर जैन समाज (सामाजिक संसद) साल में सिर्फ दो आयोजन करता है, महावीर जन्म कल्याण महोत्सव स्वर्ण रथ यात्रा और क्षमावाणी।
आगामी 30 मार्च 2026 को एक महापर्व महावीर जन्म कल्याण महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है, अब देखना यह है कि कौन से “अध्यक्ष” अपनी कार्यकारिणी के साथ अपनी शक्ति प्रदर्शन की रूपरेखा सजाएंगे क्योंकि 15 मार्च को विनय बाकलीवाल द्वारा कहे शब्दों के अनुरूप वह 1 वर्ष तक अध्यक्ष रहेंगे फिर अब क्या चुनाव जीतकर आए आनंद गोधा समझौता करेंगे ?
और किस आधार पर समझौता करेंगे ?
क्या बंद कमरे में अपने आप को अध्यक्ष कहने वाले अपनी बात पर कायम रहेंगे ?
या वह उनकी कार्यकारिणी देव – शास्त्र – गुरु की शपथ लेने के बाद समझौता करेंगे ?
अगर देखा जाए तो बाकलीवाल जी को समाज की एकता – अखंडता के कारण रविवार 15 मार्च को ही आनंद गोधा को “अध्यक्ष” स्वीकार कर लेना चाहिए था जिससे इंदौर दिगंबर जैन समाज ही नहीं पूरे देश में एक अच्छा संदेश जाता।
खैर देखने की बात तो अब यह है की बंद कमरे में 10 व्यक्तियों के द्वारा बनाए गए अध्यक्ष 1 साल से पहले अपना पद छोड़ेंगे?
देखिए वीडियो

 

You might also like